भारतीय किसान मजदूर यूनियन में युवाओं को मिली जिम्मेदारी

(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने महीपाल सिंह चौधरी, प्रिंस जैसवाल युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (धीरज) के राष्ट्रीय कार्यालय आगरा में शनिवार को एक भव्य एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिकरवार ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए युवा नेतृत्व को संगठन की कमान सौंपी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महीपाल सिंह चौधरी सहित संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महीपाल सिंह चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रिंस जैसवाल को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा गया।
अध्यक्षीय संबोधन में चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन गरीब, असहाय और शोषित किसानों-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। युवाओं को आगे लाकर संगठन को नई सोच, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महीपाल सिंह चौधरी ने कहा कि मीडिया सदैव किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन की एकता, मजबूती और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *