(अमित सिंह राठौड़)
(भोपाल)
भोपाल में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित अखिल भारतीय सेमिनार में बोले मुख्यमंत्री
इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग का शुभारंभ
लोक निर्माण विभाग का आईआईटी इंदौर के साथ एमओयू साइन,प्रधानमंत्री मोदी ने प्राचीन ज्ञान और परंपरा को विज्ञान के साथ जोड़ा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 2 मई को ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित अखिल भारतीय सेमिनार और इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग का शुभारंभ किया।
उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी हुआ। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई की गतिविधियों पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग की स्मारिका, न्यूज लेटर और आईबीसी की बिल्ट इन्वायरनमेंट पत्रिका का विमोचन किया गया।




