आज अपने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह , पन्नाडीह, दुलारेडीह, और ग्राम पंचायत तालकुंडा के टोला तमकुहवा में एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन के साथ नाव की सहायता से जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्या को जानने व समझने का प्रयास किया।इस दौरान सम्मानित नकोलडीह वासियों ने सम्पर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण व टोले से निकलने के लिए 500 मीटर सड़क बनवाने की मांग किया। जिसे शीघ्र ही बनवाने का आश्वासन मेरी तरफ से दिया गया।इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उन्हें शीघ्र ही मुआवजे की व्यवस्था करवाने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया। मैं हमेशा अपनी सम्मानित जनता-जनार्दन के साथ उनके हर सुख-दुख में खड़ा हूं।




