(शैलेन्द्र सिंह)(लखनऊ)
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त समिति के पूर्व सचिव, आईएफडब्लूजे लखनऊ मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह का धूमधाम के साथ जन्मदिन लोकभवन और प्रेस क्लब में मनाया गया।इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने उनको बधाई दी।किसी ने शाल पहनाई तो किसी ने पटका, किसी ने फूल माला पहनाई तो किसी ने बुके दिया। कोई पेंटिंग लाया था तो कोई डायरी और कलम लेकर आया था हर किसी ने अपने हिसाब से अपने भावो को प्रगट किया।इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, केक काटकर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। जन्मदिन समारोह में आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, विजय शंकर पांडे उर्फ पंकज जी, श्रीधर अग्निहोत्री, नीरज श्रीवास्तव , विश्वदेव राव, देवराज सिंह, नितिन श्रीवास्तव , मसूद उल हसन, रजा रिजवी, आलोक त्रिपाठी, इंद्रेश रस्तोगी, शाश्वत तिवारी, नजम एहसन, आशीष कुमार सिंह, शिव विजय सिंह, अनिल त्रिपाठी, तमन्ना फरीदी, डीपी शुक्ला, ममता सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, ज़ुबैर अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों, पत्रकारों और नेताओं ने शिव शरन सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन का यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और पत्रकारों की एकजुटता का खूबसूरत उदाहरण बना।




