(मुकेश सेठ) (मुम्बई)
विनय बरौतिया अध्यक्ष और मधुसूदन बैंकर पुनः चुने गए महामंत्री, विनोद सेठ बनाए गए कोषाध्यक्ष


जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक कसेरी बाजार स्थित गंगा अलंकार मन्दिर में पूर्व सूचनानुसार रविवार को सायंकाल संगठन के संरक्षक श्री मानिक चंद सेठ जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से श्री विनय बरौतिया को अध्यक्ष और श्री मधुसूदन बैंकर को पुनः महामंत्री व श्री विनोद सेठ को पुनः कोषाध्यक्ष के रूप में आगामी दो वर्षों के लिए चुना गया।बैठक का आयोजन विगत 30 अगस्त को सम्पन्न हुई आम सभा के निर्णयानुसार किया गया, जिसमें पदाधिकारियों के चयन हेतु सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अधिकृत किया गया था। बैठक में अध्यक्ष श्री राजकुमार सेठ ने कहा कि मुझे दो वर्ष के लिए अध्यक्ष चुना गया था पुनः दो वर्ष के लिए हमारा कार्यकाल बढ़ाया गया इस प्रकार मैने लगातार चार वर्ष अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया अब किसी और को मौका दिया जाना चाहिए! उपस्थित संरक्षक श्री मानिक चंद सेठ, श्री अरविंद कुमार बैंकर, श्री दयाराम सेठ, श्री प्रवीण सेठ ने सभी के साथ गहन विचार-विमर्श और परामर्श के पश्चात् संरक्षक श्री मानिक चंद सेठ ने अध्यक्ष के लिए श्री विनय बरौतिया और महामंत्री के लिए पुनःश्री मधुसूदन बैंकर और कोषाध्यक्ष के लिए पुनः श्री विनोद सेठ का नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी ने हर्ष ध्वनि के साथ समर्थन किया!इस मौके पर संरक्षक श्री अरविंद बैंकर ने कहा एसोसिएशन ने अनेक विषम परिस्थितियों में भी व्यवसायियों के हितों की रक्षा की है, और यही कारण है कि संगठन में एकता और मजबूती बनी रही। संरक्षक श्री मानिकचंद सेठ ने विगत चार वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि एसोसिएशन ने छोटे और बड़े सभी सर्राफा व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता दी है।संरक्षक श्री प्रवीण सेठ ने वर्तमान कमेटी की निष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके कर्तव्यों का निर्वहन प्रशंसनीय रहा है। संरक्षक श्री दयाराम सेठ ने भी एसोसिएशन के कार्यो की सराहना किया वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बंशीधर वर्मा ने कहा कि आम सभा द्वारा लिए गए निर्णयानुसार यह चयन प्रक्रिया प्रशंसनीय है और इससे आपसी मतभेद भी नहीं होते। श्री राजीव सेठ राजू व श्री राजकुमार सेठ कल्लू, श्री संतोष सेठ ने भी वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। बैठक में सभी सर्राफा व्यवसायियों ने हर्षध्वनि से अपने समर्थन का इज़हार किया और फूल मालाओं से नव-निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री, कोषाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बंशीधर वर्मा, श्री विनोद कुमार सेठ, श्री रमेश सेठ, श्री विष्णु सेठ गुड्डू, श्री मनोज वर्मा, श्री शम्भूनाथ सोनी सहित अन्य प्रमुख सर्राफा व्यवसाई उपस्थित रहे।अपने संबोधन में नवचयनित अध्यक्ष श्री विनय बरौतिया ने कहा कि संगठन सदैव सर्राफा व्यवसायियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। वहीं, महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं,और आगे भी वे संगठन के हित में सभी आवश्यक कार्य करेंगे! एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक श्री नन्हेलाल वर्मा ने नवचयनित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया! सभी के प्रति धन्यवाद श्री विनय बरौतिया ने व्यक्त किया!



