★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
वफ़ादार व मेहनतकश है उत्तर भारतीय समाज=कृपाशंकर सिंह
पीएम मोदी सीएम योगी बिना भेदभाव के कर रहे सभी लोगों का उत्थान=रघुराज सिंह
अंधेरी पूर्व में उत्तर भारतीयों द्वारा मनाया गया कजरी महोत्सव
♂÷भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अंधेरी पूर्व विधानसभा द्वारा अंधेरी पूर्व के गुंदवली स्थित कामगार कल्याण हॉल में कजरीमहोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें राजनेताओं,पत्रकारों समेत गणमान्य लोंगो के साथ सभी ने कजरी के गीतों का भरपूर आनन्द लिया तो वहीं पर अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन स्मृति चिन्ह व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक व मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, चन्द्रयान 3 की सफलता के बाद पूरा विश्व भारत की कामयाबी का लोहा मान रहा है।
विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र और मुम्बई के विकास में अपना सबकुछ खपा डालने वाला समाज है,उत्तर भारतीय एक वफ़ादार और मेहनती समाज माना जाता है।
उत्तरप्रदेश से आये कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि पूरे देश मे पीएम मोदी सीएम योगी के विकास कार्यो की सराहना की जा रही केंद्र व और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के साथ सभी के उत्थान की दिशा में अनवरत कार्य कर रही है।
कजरी महोत्सव में अपने सुमधुर स्वर से लोकगायक सुरेश शुक्ल एवं ममता उपाध्याय ने अपने गीतों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर हमारा महानगर के संपादक आदित्य दुबे,वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, भाजपा नेत्री वसुंधरा राउल, महिला पुलिस अधिकारी सोनिया सालवी को नारीशक्ती सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों के साथ ही प्रमुख रूप से बीजेपी जिलाध्यक्ष संतोष मेढेकर, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, एड. अखिलेश चौबे, जगत गौतम, इंद्रसेन उपाध्याय, उत्तम पांडेय, पंकज मिश्र उपस्थित थे। आयोजक अखिलेश सिंह, संध्या सुनील यादव, वनिता गावंड ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।