★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व मुख्यमंत्री व सपाध्यक्ष ने कहा उम्मीद है सरकार पर्यावरणविदों व विशेषज्ञों से मदद लेकर लोगों की करेगी हरसंभव मदद}
♂÷उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में स्थित घरों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी विभागों के दफ्तरों,होटलों आदि में पड़ रही दरारों से जहाँ केंद्र व प्रदेश सरकार व उनकी मशीनरी तेज़ी के साथ जानमाल की रक्षा के लिए लगी हुई हैं तो वहीं पर आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चिंता जताई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जोशीमठ में जो हो रहा है वह चिन्ता का विषय है, पहाड़ो पर दरारें पड़ रही है ज़मीन फट रही है, इंसानों ने कुछ चीजों को नजरअंदाज किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और वैज्ञानिकों के विचार और सलाह को मानना होगा,नही मानेंगे तो इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहेंगी।उम्मीद है सरकार विशेषज्ञ पर्यावरणविदों का सहयोग लेगी और जो नुकसान हुआ है उसकी हरसम्भव मदद पीड़ितो को करेगी।