★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
रालोद नेता कु. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्टेट् को ज्ञापन देकर पुनर्स्थापना के ज़मीन दिए जाने की मांग की गई
♂÷ मथुरा वृंदावन रेल लाइन बनाने के क्रम में पिछले दिनों रेलवे ने अपनी ज़मीन को प्रशासन की मदद से अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में ध्वस्त कर अपने अधिकार में ले लिया।
अब इसको राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए राष्ट्रीय लोकदल कूद पड़ी है।
इसी क्रम में रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में नई बस्ती के लोग जिलाधिकारी पुलकित खरे से मिलने के कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ पर उनको बलपूर्वक फ़ोर्स ने रोक दिया।
गेट पर रोक दिए जाने से नाराज नई बस्ती निवासियों ने प्रदर्शन किया। कचहरी पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह डीएम से मिलने आए थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए नई बस्ती इलाके के महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए कचहरी के गेट पर सिटी और रिफाइनरी सर्किल की फोर्स तैनात की गयी थी। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियो को कचहरी के अंदर नहीं घुसने दिया।
प्रदर्शन करने पहुंची महिला रुबीना ने बताया कि उनका पक्का मकान है रजिस्ट्री है ना कोई सूचना दी ना नोटिस दिया सीधा बुलडोजर लाकर खड़ा कर दिया।
रुबीना ने बताया कि बच्चों को न निकलने दिया गया और ना ही अधिकारी बात कर रहे। सरकार अपनी जमीन चिन्हांकन कर दे और हमारी जमीन का चिन्हांकन कर दे। करीब एक घंटे तक मिलने को लेकर जद्दोजहद चलती रही। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे कचहरी के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन लिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि उनके रहने की व्यवस्था के साथ ही पुनर्स्थापना के लिए जमीन दी जाए।




