(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आदेश पर कटनी बायपास पर मूर्ति स्थानांतरण के मामले में 4 इंजीनियर निलंबित अन्य को कारण बताओ नोटिस
16 नवंबर को बिना अनुमति कटनी बाई पास पर स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को हटाने के मामले में चार अभियंताओ पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर निलम्बित कर दिया गया है।
इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों को भी विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
यह कार्रवाई निर्माण एजेंसी द्वारा तय प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने पर की गई है।
यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजन निदेशक आनंद प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि कि कटनी बायपास पर चाका जंक्शन के विकास कार्य के तहत स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को स्थानांतरित किया जाना था, जिसके लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति प्राप्त करना जरूरी था। हालांकि, निर्माण एजेंसी ने बिना अनुमति के ही मूर्ति स्थानांतरित कर दी थी।
मुख्यमंत्री के आदेश पर संबंधित इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है जिनमें सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष सिंह परिहार, प्राधिकरण अभियंता राजेश कुमार नेमा और सहायक ब्रिज इंजीनियर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों को भी लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, और तीन दिनों के भीतर उनका जवाब मांगा गया है।
बिना इजाजत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को जिस तरह से हटाया गया था उसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो उठा था।




