(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
√ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों को दीपावली पर्व की खुशी में बांटे मिष्ठान और दिये उपहार
किसी कारण से अपने परिवार बिछड़ गये बच्चों के जीवन को प्रकाशमय करने का कार्य महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह (शिशु) एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के माध्यम से किया जा रहा है।
उक्त विचार आज बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा नें बाल संरक्षण गृह में बच्चों के साथ दीपावली मनाते हुए व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के अधिकारोंको सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास कर रही है,इन बच्चों को माता पिता की कमी न महसूस हो, इसके लिए यहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों में बच्चों के प्रति सदैव ममत्व का भाव रहता है।
आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों को स्नेह और दुलार किया तथा दीपावली के पर्व की खुशी में मिठाई और उपहार भी वितरित किये गये साथ ही संरक्षण गृह में दीपक प्रज्ज्वलित करके दीपदान किया।
इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार व आश्रय गृह के कर्मचारी उपस्थित थे।




