★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
महिला बाल विकास व पर्यटन मन्त्री लोढ़ा नें विधानसभा में चर्चा के दरमियान कहा सरकार विधायकों के द्वारा दिये गए सुझावों पर करेगी गौर
महिलाओं के लिए पर्यटन नीति की घोषणा के साथ ही हर महीनें जिलास्तर पर आयोजित होगा जनता दरबार कहा मन्त्री नें
♂÷महाराष्ट्र की बीजेपी-शिवसेना की संयुक्त शिंदे सरकार महिलाओं के कल्यार्थ कई योजनाओं को लेकर आने वाली है और चल रहे बजट सत्र के दौरान ही विधानसभा में नई महिला नीति की घोषणा सरकार करेगी।
उक्त जानकारी महाराष्ट्र सरकार में महिला व बाल विकास और पर्यटन मन्त्री मंगल प्रभात लोढ़ा नें विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान दी।
महाराष्ट्र की नई महिला नीति प्रदेश विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में पेश की जाएगी। कैबिनेट मन्त्री लोढ़ा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में विधायकों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गौर करेगी और कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण से संबंधित निर्णयों पर अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट भी नियमित रूप से पेश करेगी।
लोढ़ा ने कहा कि नई नीति व्यावहारिक होगी, महिलाओं के लिए पर्यटन नीति की भी घोषणा की जाएगी और हर महीने जिला स्तर पर महिलाओं के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
कुल मिलाकर यह कहना कत्तई ग़लत नही होगा कि उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री देवेंद्र फडणवीस नें शिन्दे सरकार की तरफ़ से पेश महाराष्ट्र के बजट में सर्वसमाज ख़ासकर किसानों के लिए तमाम लोकलुभावन योजनाओं के लिए भारी भरकम धनराशि ख़र्च कर उनको अपने पाले में लाने का प्रयास करती दिखी है।अब सरकार के महिला व बाल विकास और पर्यटन मन्त्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी महाराष्ट्र की आधी आबादी महिलाओं के हित में नई महिला नीति लाकर उनको रिझाने में कोई कोर कसर छोड़ते नही दिखेंगे।
विदित हो कि आगामी कुछेक महीनों में देश की सबसे धनी माने जाने वाले बीएमसी के चुनाव समेत कई महानगर पालिका का भी चुनाव होना है ऐसे में शिन्दे-फडणवीस सरकार चुनावी रणसमर में अपने राजनीतिक शत्रुओं को परास्त करने के लिए बजट को शस्त्र के रूप में इस्तेमाल करने के मूड में आ चुकी है।