(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ रंगीली महल में वस्त्र मिलते ही झूम उठे छात्र – छात्राएं
कस्बे के रंगीली महल में जगदगुरु कृपालु परिषद की चेयरपर्सन स्व. डॉ विशाखा त्रिपाठी के द्वारा बनाये गए दिशा निर्देश के अनुपालन में जेकेपी संस्था ने बरसाना क्षेत्र के 6 हजार स्कूली छात्र – छात्राओं को गर्म जैकेट, कंबल आदि का वितरण किया। रंगीली महल में जगदगुरु कृपालु परिषद के द्वारा गर्म वस्त्र मिलते ही बच्चे झूम उठे। उनके मुंह से अचानक आवाज निकली कि वे तीनों दीदियां दिखाई नहीं दे रहीं हैं जो बच्चों को अपने हाथों से वस्त्र पहनाती थी। उन्हें क्या पता कि बड़ी दीदी डॉ. विशाखा त्रिपाठी प्रभु के धाम को चली गई। जबकि मझली दीदी डॉ. श्यामा त्रिपाठी एवं छोटी दीदी डॉ. कृष्णा त्रिपाठी भी अस्वस्थता के कारण नजर नहीं आ रहीं हैं।
प्रेम मंदिर में भी वृंदावन क्षेत्र के 5 हजार स्कूली बच्चों एवं आज रंगीली महल में बरसाना क्षेत्र के 6 हजार स्कूली छात्र छात्राओं को गर्म वस्त्र आदि वितरण किया गया है।
आज रविवार को ही 9 हजार स्कूली छात्र – छात्राओं को भी कृपालु धाम मनगढ़ में गर्म वस्त्र आदि का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर रंगीली महल संस्था के सेक्रेटरी नितिन गुप्ता ने बताया कि बड़ी दीदी डॉ. विशाखा त्रिपाठी जी ने हम सत्संगियों को कभी भी जगद्गुरु कृपालु महाराज की कमी नहीं खलने दी। सदैव हमें बड़ी दीदी में ही महाराज जी के दर्शन होते रहे। परंतु आज हम सभी को बड़ी दीदी की भारी कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को सामग्री वितरण का कार्यक्रम 2 दिसंबर को होना था, परंतु बड़ी दीदी के गोलोक गमन के कारण आज हमारी संस्था ने बड़ी दीदी के द्वारा बनाई नीतियों का अनुशरण निहित विधिवत वितरण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
आगे आने वाले समय में भी जेकेपी संस्था कृपालु जी महाराज एवं दीदी जी कि परिकल्पना अनुरूप सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी ।




