निर्माणरत कार्यों को तय वक्त में करायें पूर्ण-DM

(आलोक तिवारी)
( मथुरा)

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने किया निर्मणाधीन जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण और दिये निर्देश

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना जनपद की निर्माणाधीन सतही जल स्रोत आधारित पेयजल योजना के अन्तर्गत तहसील मांट के ग्राम बेरा में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जल शोधन संयंत्र के लेआउट के विषय में अवगत कराया गया, उक्त पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आगामी बैठक में जल शोधन संयंत्र के विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिए जाने के निर्देश दिए गए। कार्य स्थल पर जल शोधन संयंत्र के विभिन्न कंपोनेंट के फाउंडेशन सम्बन्धी कार्य प्रगति पर पाए गए।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मैनपावर को बढ़ाते हुए तीव्र गति से समस्त कंपोनेंट पर कार्य करने हेतु फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने उक्त के अतिरिक्त भविष्य में अनुरक्षण हेतु स्थानीय स्तर पर मैनपावर को प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता के विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निगम में अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का निरीक्षण करे, निरंतर प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि किये जा रहे कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए।

निर्माणाधीन कार्यों में इस प्रकार की कार्य योजना बनाए जिससे आमजनमानस को परेशान न हो।
निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ग्रामीण एवं जलापूर्ति विभाग राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता खण्ड कार्यालय उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) दिनेश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन०सी०सी० एपको (जे०वी०) बी०बी० मुखर्जी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img