★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
जनसत्ता दल प्रमुख व निर्दलीय बाहुबली विधायक नें नवम्बर वर्ष 2022 में तलाक के लिए साकेत कोर्ट में दाख़िल की है अर्जी
चर्चा है कि अपने सर्वाधिक ख़ास व MLC अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर पत्नी भानवी सिंह के द्वारा गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कराने के चलते बन रही तलाक की स्थिति
अभी कुछ समय पहले ही यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें भी पूर्व मंत्री अपनी पत्नी से लिया है तलाक़
♂÷उत्तरप्रदेश के एक बहुचर्चित बाहुबली विधायक के दाम्पत्य जीवन में पिछले कई महीनों से तूफ़ान मचा हुआ था मामला तलाक के लिए कोर्ट में जा पहुच है जिसकी सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
मालूम हो कि यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा राजघराने के युवराज़ व कुंडा से लगातार निर्दलीय विधायक चुने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के वैवाहिक जीवन में इस समय तनाव घुला हुआ है।
जनसत्ता दल प्रमुख व विधायक राजा भैया की धर्मपत्नी भानवी सिंह जो कि बस्ती राजघराने की है के साथ लगभग 28 वर्ष पूर्व 1995 में विवाह पाणिग्रहण संस्कार समारोह सम्पन्न हुआ था।
इधर बीते वर्ष नवम्बर 2022 में राजा भैया द्वारा दिल्ली के साकेत न्यायालय में धर्मपत्नी भानवी सिंह से वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद के लिए अर्जी दाख़िल की गई थी।
जिसपर न्यायालय ने आगामी 10 अप्रैल को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए हाज़िर रहने को कहा है।
इस बहुचर्चित तलाक़ की पृष्ठभूमि में चर्चा है हालांकि इसकी पुष्टि तो स्वयं विधायक राजा भैया उनकी धर्मपत्नी भानवी सिंह या फ़िर विवाद के केन्द्रबिन्दु माने जा रहे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ही कर सकते हैं।
कहा जा रहा है कि पिछले साल श्रीमती भानवी सिंह नें पति राजा भैया के सर्वाधिक ख़ास माने जाने वाले विधनपरिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर कई गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसकों लेकर राजा भैया अपनी धर्मपत्नी भानवी सिंह से बेहद खफ़ा थे और दोनों के मध्य दूरियां तेज़ी से बढ़ने लगी।
अक्षय प्रताप सिंह को इस राजनैतिक हैसियत में प्रासंगिक बनाने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुंडा विधायक राजा भैया की सियासी प्रभाव व क्षेत्र में लोकप्रियता का ही परिणाम है कि अक्षय प्रताप सिंह एक बार सांसद व कई बार विधनपरिषद के सदस्य बने।
ख़ुद राजा भैया कई सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विदित हो कि अभी कुछ समय पूर्व ही उत्तरप्रदेश सरकार में परिवहन मन्त्री दयाशंकर सिंह व उनकी पूर्व मंत्री रहीं पत्नी स्वाती सिंह में वैवाहिक सम्बंध विच्छेद न्यायालय के माध्यम से होने के बाद अब कुंडा विधायक व उनकी पत्नी के बीच यही घटनाक्रम की पुनरावृत्ति होने की संभावना बलवती हो चुकी है।




