★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
महाराष्ट्र में श्रीराम वालों के सत्ता में आने से आया रामराज=देवेंद्रफडणवीस
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिन्दे ने अपनी पार्टी शिवसेना के चुनावी चिन्ह तीर धनुष का भी किया प्रदर्शन,लगते रहे जय श्रीराम, जय हनुमान भारत माता जी जय के उदघोष
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पहुँचे अतिथियों का स्वागत योगी सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह,सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह समेत सन्तो ने भी किया
श्रीराम लला के दर्शन पूजन,आरती के बाद हनुमान गढ़ी में भी CM शिन्दे,DCM फडणवीस समेत महत्वपूर्ण लोगों नें हनुमानजी के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री शिन्दे को चांदी के मुकुट पहनाने के साथ भेंट की गई तलवार तो उपमुख्यमंत्री को आयोजको ने दी गदा
मुख्यमंत्री शिन्दे नें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
♂÷आज रामनगरी अयोध्या में ख़ूब राजनीतिक गहमागहमी रही।
तय कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे व उनकी पार्टी शिवसेना के द्वारा रामनगरी में”कलश यात्रा”नाम से जबरदस्त रोड शो किया।उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व शिन्दे सरकार के प्रभावशाली लोग भी सम्मिलित रहें।
भगवा रंग के गुब्बारों से सजे वाहन पर सवार मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य नेतागण भी साथ थे मुख्यमंत्री नें हाथ में अपनी पार्टी शिवसेना का चुनावी निशान तीर धनुष का भी प्रदर्शन किया।सड़को पर भारी हुजूम था।जय श्रीराम, जय हनुमान के साथ ही जय महाराष्ट्र के नारे से अयोध्या गुंजायमान हो उठी।
लखनऊ से अयोध्या पहुँचने पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत महाराष्ट्र से आये मन्त्री,निर्दलीय विधायक रवि राणा,बीजेपी के महाराष्ट् प्रवक्ता संजय ठाकुर समेत जनप्रतिनिधियों का स्वागत योगी सरकार में जलशक्ति मन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह,गोंडा से बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह,सन्तो समेत अन्यों नें भी किया।
रोड शो के बाद सभा में परिवर्तित लोगों को सम्बोधित करते हुए एकनाथ शिन्दे नें उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र के सम्बन्धों की मजबूती का बखान किया तो श्रीराम लला मंदिर के लिए महाराष्ट्रवासियों में कितना उत्साह है बताया।उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर तन्ज कसा तो वहीँ काँग्रेस समेत राममंदिर का विरोध करने वालों को भी निशाने पर रखा।
उन्होंने मुंबई व महाराष्ट्र के विकास में महती योगदान के लिए उत्तर भारतीयों का गुणगान किया।
इसके पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जय श्रीराम, जय हनुमान,भारत माता की जय के जयघोष से अपनी बात रखनी शुरू की।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना जबरदस्त तन्ज कसा कि जो श्रीराम के नही वह राज करने के लिए भी नही है।
कुछ लोग कुर्सी के लिए श्रीराम को ठुकरा कर श्रीराम के विरोधियों के साथ सत्ता में आये थे उन सबकों ढाई साल में ही सत्ता से बाहर जाना पड़ा और महाराष्ट्र में श्रीराम की कृपा वाले सरकार में आ गए हैं।
उपमुख्यमंत्री नें कहा कि आज जो श्रीराम की बात करेगा वही सरकार में आएगा,महाराष्ट्र में श्रीराम जी की कृपा से सरकार ही नही बल्कि रामराज भी है।
फडणवीस नें मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, यूपी के मन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह व सांसद ब्रजभूषण सिंह के साथ मंच पर मौजूद साधु संतों से कहा कि उनको दिल्ली में पार्टी की अत्यावश्यक बैठक में जाना है इसलिए वह आप लोगों के मुख्यमंत्री योगी जी के साथ ही आपकी इजाज़त लेकर जा रहा हूँ।
इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री।एकनाथ शिन्दे को चांदी का मुकुट पहनाने के साथ तलवार भेंट की गयी तो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गदा प्रदान किया गया।
जबकि इसके पूर्व अयोध्या पहुँचने पर पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह व सन्तो के साथ श्रीराम लला के दर्शन व आरती इन अतिमहत्वपूर्ण जनों के द्वारा विधिवत ढंग से कर श्रीराम लला का आशीर्वाद लिया गया।इसके पश्चात मंदिर परिसर में चल रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया गया।तदोपरांत हनुमान गढ़ी जाकर हनुमान जी की विधिवत पूजन अर्चन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी लोगों द्वारा किये गयें।
अयोध्या से जहाँ उपमुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली चले गए पार्टी की अतिमहत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे अयोध्या से चलकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री शिन्दे द्वारा मुख्यमंत्री योगी को शाल ओढ़ा कर और पुष्गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों नें आपसी मुद्दे के साथ हो राजनीतिक चर्चा भी की।
कुल मिलाकर शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे उपमुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस नें महाराष्ट्र के निकाय चुनाव ख़ासकर बीएमसी,मीरा भायंदर,ठाणे महानगरपालिका,कल्याण महानगरपालिका आदि बड़ी पालिकाओं में जीत की गुणा गणित के लिए आज रामनगरी अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए श्रीराम नाम का मन्त्र ले जाकर विजय गाथा लिखने की पटकथा तैयार होनी शुरू हो चुकी है।
विदित हो महाराष्ट्र ख़ासकर मुम्बई, मुम्बई शहर के उपनगरों,मीरा भायंदर, ठाणे, कल्याण,नासिक,पूना आदि तमाम नगरों,जिलों में उत्तरभारतीयों की संख्या राजनीतिक व सामाजिक रूप से काफ़ी निर्यायक मानी जाती है।
बीएमसी के चुनाव में तो सभी दल उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए सभी तिकड़म भिड़ाने से बाज़ नही आते।