(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मामलों की सुनवाई के तरीके में बड़ा बदलाव किया है।
नए नियमों के तहत अब बुधवार और गुरुवार को नियमित मामलों की सुनवाई नहीं होगी।
इन दिनों, दोपहर बाद केवल विशेष मामलों पर ही सुनवाई की जाएगी।
जिनमें सोमवार और शुक्रवार नए मामलों की सुनवाई जारी रहेगी।
मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को दोपहर बाद विशेष मामलों पर सुनवाई होगा और नियमित मामलों की सुनवाई का समय सीमित रहेगा।
यह नई व्यवस्था उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर लागू की जा रही है। इससे विशेष और जटिल मामलों पर अधिक ध्यान देने की योजना है। बदलाव का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाना है।




