(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ एक दिन के अपर नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा वृंदावन नगर निगम को रखा जाए A श्रेणि में
समाज सेवा कार्य करने वाले लोग समाज हित मैं आवाज बुलंद करते रहते है उनकी समस्याओं के निराकरण करने को प्रशासन मुस्तैद रहता है पर अगर समस्या का हल जल्द निकालने का रास्ता प्रशासन के हाथों मैं ना हो तो प्रशासन भी अपनी मजबूरियों के कारण विवश हो जाता है। इसी प्रकार मथुरा मैं एक सजाज सेवी अपनी समस्या का निराकरण ना होने के कारण दो साल से धरने पर बैठे हुए थे आज एक अनिल कपूर की फिल्म नायक की तर्ज पर उस समाजसेवी को समस्या का निराकरण करने के लिए एक दिन का अपर नगर आयुक्त बना दिया गया।
अपर नगर आयुक्त बन समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जनता की समस्याओं को भी सुना और उनका निराकरण का सुझाव भी दिया। समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों के आगे खड़े होने वाले वाहनों को स्वयं हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जन समस्याओं को लेकर समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल पिछले 3 अक्टूबर 2022 से नगर निगम के पास शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रकाश चंद्र अग्रवाल की मांग है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करें।
वृंदावन नगर निगम को ए श्रेणी में रखा जाए।
धरने पर बैठे प्रकाश चंद्र अग्रवाल की मांग थी यमुना के समानांतर नाला बनाकर गंदे नालों के पानी को यमुना मैं गिरने से रोका जाय। यमुना पहले की तरह निर्मल हो कर मथुरा मैं बहे। प्रकाश चंद्र अग्रवाल को धरने को खत्म करने के लिए कई अधिकारियों ने आग्रह किया। लेकिन समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने किसी अधिकारी की बात नही मानी। करीब 2 वर्ष से धरने पर बैठे समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल को समझाने के लिए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने संपर्क किया। और उनको आग्रह किया की आप एक दिन का अपर नगर आयुक्त सिटी का पद सम्हाले और लोगों की समस्या को सुनकर उनका हल निकालिए और खुद बैठ कर देखिए अधिकारी अपने काम को किस प्रकार अंजाम देते है। इस पर समाजसेवी ने अपनी सहमति दे दी। अपर नगर आयुक्त ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे अनुमति प्राप्त कर इस कार्य को करने की पहल की।
प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने अपर नगर आयुक्त सिटी जोन का एक दिन का पदभार संभाला और लोगों की समस्या को सुना शहर मैं बिगड़ी ट्रेफिक व्यवस्था के लिए मथुरा के व्यापारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा अपनी दुकानों के आगे खड़े वाहनों को खुद हटा लें ,गोलीगेट से द्वारकाधीश मंदिर मार्ग पर ब्रजवासी मिठाई वाले और शंकर मिठाई वाले तथा सुधीर, प्रभात मेडिकल वालों की दुकानों के आगे सबसे ज्यादा वाहन खड़े रहते है वो इनको खुद हटवाए वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।




