(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ पाली भाषा को शास्त्रीय दर्जा देने के लिए भिक्षु संघ की ओर से प्रधानमंत्री का किया गया अभिनंदन
अखिल भारतीय भिक्षु संघ ने विश्व की सबसे पुरानी और विश्व प्रसिद्ध भाषाओं में से एक पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। मुंबई दौरे पर आये प्रधानमंत्री से बीकेसी में भिक्षु संघ नें मुलाकात की। संघ ने ने प्रधानमंत्री को पंचशील गमछा पहनाकर और गौतम बुद्ध की छवि भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नें भिक्षु संघ के साथ बुद्ध वंदना का पाठ भी किया।
भिक्खु संघ से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि पाली भाषा का बौद्ध धर्म से बहुत गहरा रिश्ता है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा पीढ़ी पाली भाषा का ज्ञान प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक विजय (भाई) गिरकर, अखिल भारतीय भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत राहुल बोधि महाथेरो, मुंबई अध्यक्ष भदंत शांति रत्न महाथेरो, भदंत रबसेल लामा, भदंत बिमल चकमा, भदंत संतोष चकमा उपस्थित थे।




