★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
कोई भी देश जो न कर सका वह भारत के वैज्ञानिकों ने कर रच दिया इतिहास,दुनियां कर रही इसरो का नमन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम मोदी,रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, राज्यों के सीएम समेत सियासी दलों ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन नें राष्ट्रपति मुर्मू,पीएम मोदी के साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भेजा बधाई सन्देश
बिज़नेस टायकून गौतम अडानी,आनन्द महिन्द्रा ने सोशल साइट X पर लिखा इसरो को बधाई 140 करोड़ भारतीयों को है आप पर गर्व
♂÷आज जब चन्द्रयान 3 चांद के माईनस 200 डिग्री वाले दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतर कर पूरी दुनियां में इतिहास रच दिया तो देश भी जी जान से इसरो के सम्मान में दहाड़ उठा”जय हो”।
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ के द्वारा यह घोषणा करते ही कि चन्द्रयान 3 विक्रम लैण्डर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक उतर चुका है तो दुनियां में भारत वह पहला देश बन चुका कि जिसका चन्द्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफ़ल रहा है। जबकि अभी एक हफ़्ते पूर्व ही रूस के बेहद खर्चीले चन्द्रयान लूना इस क्षेत्र में लैण्ड करने से पूर्व ही क्रैश कर चुका है।
इसरो प्रमुख जी सोमनाथ के नेतृत्व में प्रक्षेपित चन्द्रयान- 3 विक्रम लैण्डर के आज चांद के उस हिस्से पर सफलता पुर्वक उतरने पर समूचा राष्ट्र उल्लासित हो झूम उठा।
इसरो की इस गौरवशाली ऐतिहासिक सफ़लता पर जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह,गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों नें वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आपके योगदान से हर भारतवासी आज गर्व का अनुभव कर रहा है।
जबकि वहीँ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत इसरो को इस ऐतिहासिक कामयाबी पर बधाई दी।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और उनकी पार्टी शिवसेना,जापान दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी,काँग्रेस,शरद पवार और उनकी पार्टी एनसीपी,उद्धव ठाकरे की शिवसेना,समाजवादी पार्टी समेत देश के तमाम राजनीतिक दलों ने इसरो और उनके वैज्ञानिकों को बधाई दी।
प्रख्यात बिजनेसमैन गौतम अडानी ने जहाँ इस उपलब्धि पर इसरो को बधाई देते हुए लिखा कि आज 140 करोड़ भारतवासी आप पर गर्व कर रहे हैं तो वहीं आनंद महिन्द्रा नें भी सोशल साइट X पर रॉकेट पोस्ट किया जिस पर उन्होंने अनूठे अंदाज़ में India isro kingलिख कर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
देखा गया कि आज चन्द्रयान 3 के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए लोग साक्षी बनने को बेताब रहे।
टीवी पर,मोबाइल पर,लैपटॉप पर,टीवी विक्रेताओं के यहाँ यानी हर उस स्थान पर देशवासियों ने इस गौरवशाली पल को देख अभिभूत हो उठे।
धरती माँ से भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा भेंजे गए चन्द्रयान 3 ने ज्योहीं चंदा मामा को स्पर्श किया तो दर्शकों का हर्षातिरेक अद्भुत था,लोंगो ने भारत माता की जय के साथ वैज्ञानिकों के सम्मान में ख़ूब नारे लगाए।
रेलवे स्टेशनों पर,ट्रेनों में”जय हो” गूँजता रहा।
महाराष्ट्र में भी जगह-जगह नागरिकों को चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को सीधा प्रसारण दिखाने के लिए स्क्रीन के जरिये तमाम स्थानों पर व्यवस्था की गयी थी।
चन्द्रयान के लैंडिंग से पूर्व आज सुबह इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों ने अपने मुखिया एस सोमनाथ के नेतृत्व में श्रीबालाजी के मंदिर में जाकर अभियान की सफलता के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की तो वहीं देश के कई हिस्सों में भी कुछेक दिन से नागरिकों द्वारा अभियान को सकुशल सम्पन्न होने हेतु हवन पूजन की भी खबरें सामने आई।