(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ संविदा पर तैनात कर्मचारी का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल होने पर हटाया गया सेवा से
सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के एक कर्मी का सोमवार को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। उक्त बाबू को सब रजिस्ट्रार ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया है,यह कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत तैनात था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 9 सेकंड का है। इसमें एक कर्मचारी टेबल के एक ओर लगी कुर्सी पर बैठा है सामने कोई एक महिला अपने रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज तैयार कर रही है कर्मचारी के पास एक व्यक्ति आता है और हाथ में कुछ पैसे देता है।
उक्त रूपयों को कर्मचारी जेब में रखता हुआ वीडियो में दिख रहा है।
यह वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तब उन्होंने बताया कि कर्मचारी आउटसोर्स के तहत तैनात है। नवल उनका नाम बताया जा रहा है,सब रजिस्ट्रार अरुण कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारी नवल को हटा दिया गया है।




