★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
जल संरक्षण के साथ ही जलस्तर बढ़ाने के लिए प्राचीन विधि के साथ नए उपाय लाये अमल में कहा डीएम जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने
दूसरे चरण की अटल जलशक्ति यात्रा को लेकर जलयोद्धा के बागपत पहुँचने पर जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों ने किया स्वागत
♂÷”जल के लिए चल” यह मूलमन्त्र राष्ट्र के प्रत्येक वय के लोगों को आत्मसात कर जलसंरक्षण के लिए क़दम बढ़ाने होंगे जिससे कि हम सभी को जलसंकट की दुश्वारियों का सामना न करना पड़े।
उक्त आह्वान पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने अटल जलशक्ति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान बागपत में पहुँचने पर की।
जलयोद्धा के रूप में सुप्रसिद्ध श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि क्रांतिकारियों की भूमि बागपत में हमारी अटल भूजल यात्रा का शानदार स्वागत और आयोजन के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद सिंह निःसन्देह बधाई के पात्र हैं, उनके नेतृत्व मे ,पौधों की बारात, पेड़ों का भंडारा, जल के संरक्षण वृक्षारोपण,जल स्रोतों को बचाने के बाबत महत्वपूर्ण कार्य जिला प्रशासन कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में अनेकानेक योजनाएं चलाकर प्रदेश,देश को जलसंकट से बचाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।समाज के समस्त वर्गों को इस जल संरक्षण के अभियान से अधिकाधिक जुड़कर अपना राष्ट्रीय सुरक्षा कर्यव्य का निर्वहन करना होगा जिससे हमारे साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह गम्भीर संकट न झेलना पड़े।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज पानी बचाने और जलस्तर ऊंचा करने के लिए प्राचीन विधि के साथ नए उपाय को अमल में लाते हुए बारिश के पानी को बर्बाद न होने दें और भरपूर मात्रा में पौधरोपण करें।
हम सभी को पद्मश्री पाण्डेय जी के द्वारा दशकों से जल संरक्षण की दिशा में किये जा रहे अनुकरणीय कार्य को करके ही समाज और मानवहित के लिए योगदान दिया जा सकता है।
पूर्व आयोजित कार्यक्रम में
बागपत के सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी,किसान,ज़िले के प्रधानगण, छात्र-छात्राएं, जल प्रेमी मौजूद रहे।
पाण्डेय जी के साथ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्रों,सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि को पौधें देकर,पेड़ लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास, जिला वन अधिकारी डॉ. हेमन्त सेठ ने अद्भुत नए तरीके से पानी बचाने का संदेश दिया।
अन्य उपस्थित प्रमुखजनों में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, परियोजना निदेशक जिला उद्यान अधिकारी विधानाथ शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी दिनेश अरुण सहित भूमि संरक्षण अटल भूजल योजना विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित जल संरक्षण से जुड़े तमाम अधिकारी, कर्मचारी उत्साह के साथ इस यात्रा में शामिल हुए।
ज्ञात हो कि बागपत समेत मेरठ,शामली,मुजफ्फरनगर ज़िले का जलस्तर बहुत नीचे चला गया है।
बागपत गंगा और यमुना नदी के मध्य में होने के बावजूद भी जल संकट से जूझ रहा है।बागपत देश के जल संकट ग्रस्त जिलों में से एक है।