★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{कैबिनेट मंत्री व मुम्बई अध्यक्ष नवाब मलिक ने कहा शेख़ को संगठक सचिव बनाने से मिलेगी पार्टी को मज़बूती}
♂÷एनसीपी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ज्वाईन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता उमर मस्तान शेख़ को आज कैबिनेट मन्त्री व एनसीपी के मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष नवाब मलिक ने पार्टी के संघठक सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
मुम्बई अध्यक्ष मलिक ने कहा कि उमर मस्तान शेख़ को मुम्बई प्रदेश का संघठक सचिव बनाये जाने से पार्टी को मज़बूती मिलेंगी।
शेख़ ने कहा कि वह पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के धर्मनिरपेक्ष सिद्धान्तों पर चलते हुए पार्टी की मज़बूती के लिए तन,मन,धन से कार्य करते रहेंगे।
मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही उमर मस्तान शेख़ ने कैबिनेट मंत्री व एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयन्त पाटिल के हाथों पार्टी की सदस्यता अपने साथियों के साथ ली थी।