★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{प्रियंका गाँधी वाड्रा को उच्चसदन में भेज सकती है काँग्रेस, छत्तीसगढ़ राजस्थान व मध्यप्रदेश कोटे से खाली हो रही है कई सीटे}
[काँग्रेस के 18 एसडीएस हो रहे हैं रिटायर तो सिर्फ़ 9 सीटों पर ही अपने सदस्य बना सकती है काँग्रेस, गहलोत चाहते हैं प्रियंका को राजस्थान से राज्यसभा में भेजना]
♂÷लगता है अब अब प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर ही नही सदन में भी अपने तेवर दिखाने के लिए ख़ुद को तैयार कर रही है।
चर्चा है कि काँग्रेस प्रियंका वाड्रा गांधी को राज्यसभा में भेजने को लेकर विचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा में भेजा जा सकता है।
मालूम हो कि अप्रैल में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कई सीटें खाली हो रही हैं। मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मधुसूदन मिस्त्री और हुसैन दलवई जैसे कांग्रेसी दिग्गजों का राज्यसभा से कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धड़ा इन सीटों पर प्रियंका गांधी वाड्रा, युवा नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला, मिलिंद देवड़ा, जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह आदि को भेजने के पक्ष में है। इस साल कांग्रेस के कुल 18 कांग्रेस सदस्य राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं, जबकि पार्टी राज्यसभा में अब केवल 9 सदस्य ही भेज सकती है।
दूसरी ओर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने को इच्छुक हैं।राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं।अशोक गहलोत चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से राज्यसभा में भेजकर उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया जाए।
विदित हो कि अशोक गहलोत को राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी का क़रीबी माना जाता है।
कुल मिलाकर इस पर अभी काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुप्पी साधे हुई हैं।