★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{विवेकानंद की शिक्षा ग्रहण करने वाले कभी असफ़ल नही होते कहा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने}
[एक विद्यालय सौ जेलों को करती है बन्द कहा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता व विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने]
(यूपी के गाजीपुर में स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मनाई गई समारोह पूर्वक विवेकानंद जयंती)
♂÷उत्तरप्रदेश के गाज़ीपुर जनपद के मैनपुर में स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिक समारोह(राष्ट्रीय युवा दिवस) विवेकानंद जयन्ती उत्साह पूर्वक मनाई गई।
इस मौके पर उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री(ग्राम विकास) मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद उर्फ़ मोती सिंह ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सारी दुनियां को सत्य,सनातन व भारतीय संस्कार का परिचय कराया है, हम लोंगो को भी उनके बताए गए मार्ग व आदर्शों पर चलकर देश के सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट आती जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विवेकानंद की शिक्षा ग्रहण करने वाले लोग जीवन मे कभी असफ़ल नही होते।
कॉलेज के प्रबंधक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने इस मौके पर कहा कि एक विद्यालय सौ जेलों को बंद करती है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री द्वारा कॉलेज में बने नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया गया।
आगत अतिथियों स्वागत प्रबन्धक ओमप्रकाश सिंह ने किया।
बीजेपी नेता ओमप्रकाश सिंह के छोटे भाई पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह के आवास पर अतिथियों के जलपान आदि की व्यवस्था की गई थी।