★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{कालाधन वापस नही आया,15 लाख नही दिए,रोज़गार कम किये,पीएम जवाब तक देना नही जानते=काँग्रेस महासचिव}
[लोगो को मोदी सरकार ने दिया है धोखा कहा प्रियंका वाड्रा गांधी ने]
(जौनपुर के बदलापुर में काँग्रेस के सदर लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्र के समर्थन में जौनपुर पहुँची प्रियंका ने मोदी-बीजेपी पर रही हमलावर)

♂÷लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान का छठा चरण 12 मई को होने जा रहा है ऐसे में आज का दिन जौनपुर के राजनैतिक इतिहास में बड़ी तारीख़ बन गया क्योंकि एक तरफ जिले में कद्दूपुर में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए रैली कर अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे तो दूसरी तरफ बदलापुर में धुर राजनैतिक विरोधी काँग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी मोदी सरकार को झूठी बता ख़ूब हमलावर रही।
गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सदर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र के पक्ष में प्रचार करने हेतु मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित बदलापुर के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के पास मैदान में पहुंची थी।

रैली में प्रियंका वाड्रा गाँधी ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि, इनसे (मोदी) बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पे दिखाने से नहीं आती है।
प्रियंका ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब तक देना नहीं जानते। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब आपके भाजपा प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए आपने क्या किया।

5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि 15 लाख रुपए देंगे। क्या आपको दिए गए,इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा गया था कि नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।
सभा में कांग्रेस प्रत्याशी देवब्रत मिश्रा सहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद जिला अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह अरूण कुमार सिंह मुन्ना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आदि तमाम लोग मौजूद रहे है।