पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भगवान राम ने वनवास के दौरान नासिक के पंचवटी में ही सबसे अधिक दिन किए व्यतीत

पूर्वांचल से जुड़ी संस्था माटी द्वारा मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 9 विभूतियों को मिला माटी सम्मान

पूर्वांचल की संस्कृति और विरासत से जुड़ी संस्था माटी द्वारा 16 मई को मुंबई विश्वविद्यालय, कालीना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वांचल महोत्सव में माटी 9 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वांचल में रचनात्मक और प्रेरणादायक काम कर रहे 9 विभूतियों का सम्मान किया गया। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों माटी सम्मान प्रदान किया गया। उनके अलावा ठाकुर एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन वी के सिंह, पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर रामआसरे पांडे, वरिष्ठ समाज सेवी शारदा प्रसाद सिंह, डॉ अशोक यादव, अजय हरिनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता कुशाल टंडन, राज सिंह और श्रीमती शैलेश श्रीवास्तव को यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और पूर्वांचल के बीच सदियों पुराना रिश्ता है। भगवान राम ने वनवास के समय नासिक के पंचवटी में ही सबसे अधिक दिन व्यतीत किया था। उन्होंने कहा कि शिव की नगरी काशी, राम की नगरी अयोध्या और महाकुंभ की धरती प्रयागराज से महाराष्ट्र का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सम्मानित अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी तथा उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इसके पहले अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी ने भी पूर्वांचल की धरती से जुड़े गीतों की प्रस्तुति की। परिचर्चा सत्र में पूर्व कस्टम आयुक्त पंकज सिंह तथा केईएम अस्पताल के डीन डॉ हरीश पाठक ने पूर्वांचल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। माटी संस्था के अध्यक्ष आसिफ आजमी ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में विधायक राजहंस सिंह,श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मिश्र, डॉ राजेंद्र सिंह, देवेंद्र तिवारी, दीपक सिंह, एडवोकेट विनोद पाठक, हितेश सिंह, अर्जुन सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार शिवपूजन पांडे, अमर त्रिपाठी आदि का समावेश रहा।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *