[राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी से विधायक व महाराष्ट्र विधानसभा में थे नेता विपक्ष]
(मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कोटे से 10, शिवसेना से 2 और आरपीआई से एक मंत्री शामिल)
{फडणवीस सरकार से राजकुमार बडोले, प्रकाश मेहतासमेत 6 मंत्रियों ने इस्तीफादिया}

♂÷महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया। 13 नए मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 8 ने कैबिनेट और 5 ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस छोड़ने वाले शिर्डी के विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल और राकांपा से शिवसेना में आए जयदत्त क्षीरसागर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

भाजपा के 6 नेताओं को कैबिनेट और 4 को राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, शिवसेना के कोटे से 2 को कैबिनेट में जगह दी गई। आरपीआई के कोटे से एक राज्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा ने इस विस्तार में करीब 4 महीने बाद (अक्टूबर-नवंबर) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को साधने की कोशिश की।
इस बीच, रविवार को फडणवीस सरकार से 6 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था जिनमें सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, आवास मंत्री प्रकाश मेहता, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा, न्याय राज्यमंत्री प्रवीण पोटे, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले और जनजातीय विकास राज्य मंत्री अंबरीश अत्रम शामिल हैं, यह सभी लोग भाजपा कोटे से मंत्री थे।
इन्हें बनाये कैबिनेट मंत्री
1-राधाकृष्ण विखे पाटिल- पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ी, पहले विपक्ष केनेता थे
2-जयदत्त क्षीरसागर- राकांपा छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे
3-आशीष शेलर- बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक
4- संजय श्रीराम कुटे- जलगांव (जमोड) से भाजपा विधायक
5-सुरेश खाडे- मिराज से भाजपा विधायक
6-अनिल बोंडे- मोर्शी से भाजपा विधायक
7-अशोक रामजी उइके- रालेगांव से भाजपाविधायक
8-तानाजी सावंत- राकांपा छोड़कर शिवसेना में आए
राज्यमंत्री
9-योगेश सागर- चरकोप से भाजपा विधायक
10- अविनाश महातेकर- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता
11-बाला भागड़े- पुणे भाजपा के अध्यक्ष और विधायक
12- डॉ. परिणय रमेश फुके- भंडारा-गोंदिया से विधान परिषद के सदस्य और भाजपा नेता
13-अतुल मोरेश्वर सवाई- औरंगाबाद पूर्व से भाजपा विधायक।
महाराष्ट्रमें अब तक 38 मंत्री थे
फडणवीस सरकार में पहला मंत्रिमंडलविस्तारजून 2016 में हुआ था।दूसरे विस्तार पर चर्चा के लिए फडणवीस ने शुक्रवार देर रात शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दूसरे कैबिनेट विस्तार से पहलेमहाराष्ट्र सरकार में 38 मंत्री थे। कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से अटका हुआ था। प्रदेश की 288 विधानसभासीटों में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 122, शिवसेना के पास 63, कांग्रेस के पास 42 और राकांपा के पास 41 सीटें हैं।
देवेन्द्र फडणवीस सरकार का ये दूसरा कैबिनेट विस्तार है।