बरसाना के राधारानी मंदिर में होली के बाद टोकन सिस्टम से होंगे दर्शन

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

रिसीवर ने बताया कि बड़ी सिंहपौर पुलिस चौकी बनने पर वहीं से काउंटर पर मिलेगा निःशुल्क टोकन

बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित दर्शन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। अब श्रद्धालुओं को टोकन सिस्टम के माध्यम से दर्शन कराए जाएंगे। इसके तहत मंदिर परिसर में काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं को निशुल्क टोकन दिए जाएंगे और इसी टोकन नंबर के आधार पर दर्शन की अनुमति मिलेगी।

यह व्यवस्था सीढ़ी मार्ग रोपवे मार्ग और परिक्रमा मार्ग से आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर लागू होगी। होली के बाद इस नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार इसका उद्देश्य दर्शन में होने वाली आपाधापी को रोकना और श्रद्धालुओं की संख्या का सही आकलन करना है।

मंदिर समिति के रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा ने बताया कि बड़ी सिंहपौर पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। यहीं काउंटर स्थापित कर टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद भी प्रदान किया जाएगा। कुछ दिन पहले इस व्यवस्था का आधे घंटे का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। होली के बाद अंतिम ट्रायल के बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में जूताघर का निर्माण कराया जा रहा है। 25 फरवरी को लठामार होली को देखते हुए पूरे परिसर में बिजली की नई फिटिंग कराई जा रही है ताकि शार्ट सर्किट जैसी किसी घटना से बचा जा सके।

मंदिर के पीछे के मार्ग का चौड़ीकरण और निकास द्वार के एल आकार के रास्ते को सीधा करने का प्रस्ताव भी प्रशासन को सौंपा गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी और भीड़ नियंत्रित रहेगी।

मंदिर परिसर में स्थित पुराने मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस पुराने मंदिर का उपयोग छप्पन भोग बनाने और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के रूप में किया जाएगा। पुराने मंदिर से नए मंदिर तक लोहे का पुल बनाया जाएगा जिससे भोग प्रसादी के आवागमन की व्यवस्था सुचारु रूप से हो सकेगी।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img