IMG 20251126 WA0005

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

समाजवादी पार्टी जौनपुर ने सदर चुंगी स्थित अल्फस्टीनगंज ज़िला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन कर संविधान की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत में संविधान बनने की प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई, जब संविधान सभा की पहली बैठक हुई। यह प्रक्रिया 2 साल, 11 महीने और 18 दिन तक चली और 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान को कदम कदम पर आज भाजपा की सरकार तार तार कर रही है।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगे कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस देश का लोकतंत्र तभी बचेगा जब भारत का संविधान सुरक्षित रहेगा
आज मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र प्रहरियों की नैतिक जिम्मेदारी है।
समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान दिवस पर मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेता है।
गोष्ठी को ज़िला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव भानु प्रताप मौर्य, विधानसभा क्षेत्र सदर जौनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
गोष्ठी में संजय यादव, ताज मोहम्मद, अमजद अख्तर सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *