(मुकेश सेठ)(मुम्बई)
मुंबई पुस्तक महोत्सव में बीजेपी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चरित्रवान कार्यकर्ताओं का निर्माण है जरूरी
विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक विकास और बड़ी परियोजनाओं से पूरा नहीं होगा। इसके लिए आर्थिक संपन्नता, देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री(संगठन) शिवप्रकाश ने मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में आयोजित मुंबई पुस्तक महोत्सव में नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक से कही।उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य तय करेगी तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए चरित्रवान कार्यकर्ताओं का निर्माण जरूरी है।महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों और युवाओं की पुस्तकों के प्रति रुचि देखने को मिली। चित्रपति वी. शांताराम पर प्रो. कादरी साजिद और डॉ. अजमत अनवर दलाल ने विचार रखे। ‘थिरुक्कुरल विदाउट फ्रंटियर्स’ पर डॉ. रामनाथन श्रीनिवासन और पी. श्रीगणेश ने चर्चा की।’शांति के लिए पुकार’ पुस्तक का विमोचन पृथ्वीराज तौर, सुनील बाबूराव कुलकर्णी, डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय और डॉ. रामदास तोंडे ने किया। ‘अत्ता दीप भवः एक प्रवास’ का भी विमोचन हुआ। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज : द लायन ऑफ द डेक्कन’ पर अर्चना गारोडिया गुप्ता ने विचार रखे।’51 मॉन्यूमेंट्स ऑफ इंडिया’ पर संजीव ब्रह्मे और अमेय रानडे ने चर्चा की। एडिटर्स डायलॉग में पराग करंदीकर, अतुल कुलकर्णी और मीनल बघेल शामिल हुए। डॉ. दीपक करंजीकर और अमेय रानडे ने थिएटर एवं साहित्य पर विचार साझा किए। शरणकुमार लिंबाले से तपस्या नेवे ने संवाद किया। वहीं, आशीष चौहाण ने ‘स्थितप्रज्ञ : समत्वाच्या दिशेने प्रयाण’ पर विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बैंड ‘थाइक्कुडम ब्रीज’ ने प्रस्तुति दी।




