Np4

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने-जाते हैं। यह स्टार अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा लोगों की भलाई के लिए खर्च करते हैं। ऐसे ही एक सुपर स्टार अभिनेता नाना पाटेकर भी हैं।

बता दे नाना पाटेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जाने-माने अभिनेता हैं। नाना पाटेकर ने अपने अब तक के करियर मे कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो लोगों को खूब पसंद आई हैं। नाना पाटेकर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘गमन’ से की थी, लेकिन इंडस्‍ट्री में उन्‍हें फिल्‍म ‘परिंदा’ से पहचान मिली। इस फिल्म मे उन्‍होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी।

Np1 758x1024

इस फिल्‍म में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया, और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी’, ‘यशवंत’, ‘अब तक छप्‍पन’, ‘अपहरण’, ‘वेलकम’ और ‘राजनीति’ उनकी प्रमुख फिल्‍मों में से एक हैं।

नाना पाटेकर के बारे में बहुत कम लोग जानते है कि नाना चैरिटी के लिए बहुत काम करते हैं। Google मे दी गई रिपोर्ट के मुताबिक नाना पाटेकर अपनी कुल (property) का 90 % हिस्सा दान कर देते है, और केवल 10% में अपना जीवन यापन बड़े आनंद से करते है!

Np2

नाना पाटेकर हमेशा ही सामाजिक कामों के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन हाल ही में नाना ने उस वक़्त सबको चौका दिया था, जब सिर पर रुमाल बांधे श्री स्वर्ण मंदिर में पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारें में जाकर लंगर खाकर, और खुद बर्तन धोये।

Np3

नाना पाटेकर ने श्री स्वर्ण मंदिर की वीजीटर बुक में लिखा था कि, मेरी बचपन से ही यहीं इच्छा थी, कि एक दिन मैं स्वर्ण मंदिर जरुर जाऊंगा। आज 68 वर्ष बाद पहला मौका आया है, जो कि आज मैं यहां वाहेगुरु की शरण में हूं। मझे यहां आकर काफी सुकून मिला। यहां ना तो कोई गरीब ,है ना कोई अमीर है, ना जात का अंतर, ना ही धर्म का अंतर है। यदि पूरा भारत ऐसा ही हो जाए तो हमारे बीते स्वर्ण दिन वापस आएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *