साइबर ठगों ने लाइनमैन के खाते से उड़ाए लाखों रुपए

साइबर ठगों ने लाइनमैन के खाते से उड़ाए लाखों रुपए

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

इंडियन ओवरसीज बैंक के दो खातों से साईबर ठगों ने लाइनमैन के लाखों रुपए निकाल लिए और खाता धारक को पता भी नहीं चला। एलआईसी प्रीमियम जमा करने के लिए जन सेवा केंद्र पर जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

छटीकरा स्थित बिजली घर पर कार्यरत लाइनमैन योगेन्द्र सिंह उर्फ बंटू के इंडियन ओवरसीज बैंक की जैंत शाखा में स्थित बैंक अकाउंट से साईबर ठगों ने 2,84,998 रूपए पार कर दिए। पीड़ित ने बताया है कि 19 नवंबर से 3-4 बार साईबर ठगों ट्रांजेक्शन किया है, परंतु बैंक ने एक बार भी संदेश नहीं भेजा। जबकि दोनों बैंक खातों में एसएमएस अलर्ट की सुविधा लगी हुई है। उन्होंने बताया है कि 19 नवंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक में संचालित उनके बचत खाते से 84798 रुपए और चालू खाते से पहली बार में 1,85,000 रुपए और दूसरी बार में 15,200 रुपए निकाल लिए गए हैं।
पीड़ित संविदा कर्मी ने थाना जैंत में तहरीर देते हुए रकम वापस दिलवाने की मांग की है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *