★दीपनारायण सिंह★
★केराकत★
{ग्रामीणों में अक्रोश जिलाधिकारी से की शिकायत,केराकत ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर बड़नपुर गांव का मामला}
♂÷एक व्यक्ति के घर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ले जाने के लिए एक हेडमास्टर ने प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरवा दी। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है।
केराकत ब्लाक के सेनापुर बड़न पुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल में रामहर्ष प्रजापति और रामजग प्रजापति का घर है। दोनों के घर आने जाने के लिए घर के पीछे से 11 फुट का चौड़ा खडंजा रास्ता है।
शिकायत है कि इसके बावजूद स्कूल के हेडमास्टर अमृतलाल यादव ने दोनों के घर मिट्टी ले जाने के लिए दस लाख रुपए की लागत से बनी स्कूल की बाउंड्री वॉल तोड़वा दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक बाउंड्री वॉल दो साल पहले ही बनी थी। इसके पहले गांव का एक व्यक्ति स्कूल परिसर में अपने जानवर बांधा करता था। जिससे स्कूल में हर दिन गंदगी रहती थी।
हेडमास्टर द्वारा बाउंड्री वॉल गिरा दिए जाने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के रमेश कुमार, राकेश राम, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों ने हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की जिलाधिकारी से मांग की है।






















