★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{आज कोलकाता में चुनाव आयोग ने कोरोना की बढ़ती बीमारी को लेकर की सर्वदलीय बैठक,कहा सभाओं,रैलियों आदि के आयोजकों को हर लोगों को मास्क और सेनेटाइजर होगा देना}
[EC ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कोविड के दिशा निर्देशों को लागू कराने के लिए जिला प्रशासन उठाये सख़्त क़दम, उल्लंघन होने पर रद्द करें आयोजन]
♂÷चुनाव आयोग ने कहा कि सभाओं, रैलियों आदि के आयोजकों की ज़िम्मेदारी होगी कि वो हर व्यक्ति को मास्क और सैनिटाइज़र प्रदान करें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के समय में कटौती करने के साथ ही चुनाव प्रचार थमने के समय सीमा को बढ़ा दिया है।
चुनाव आयोग ने बताया कि अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाकी बचे चरणों में चुनाव प्रचार सिर्फ शाम सात बजे तक ही हो सकेगा,शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं होगा, इसके अलावा अब चुनाव प्रचार 48 घंटे की बजाए 72 घंटे पहले ही थम जाएगा।
साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि सार्वजनिक सभाओं, रैलियों आदि के आयोजकों की ज़िम्मेदारी होगी कि वो इन सभाओं, रैलियों आदि में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क और सैनिटाइज़र प्रदान करें। मास्क और सैनिटाइज़र का खर्च निर्धारित खर्च की सीमा के भीतर जोड़ा और गिना जाए।
चुनाव आयोग ने कि राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार, स्टार प्रचारक औऱ नेता कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें साथ ही मास्क के साथ सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान कोविड के दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी सख्त कदम उठाएंगे, अगर वो किसी भी उल्लंघन को देखते हैं, तो वो सार्वजनिक बैठकों, रैलियों आदि को रद्द कर देंगे।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों मे चुनाव होने हैं जिनमे चार चरणों के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं और नेताओं की रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है जो कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूरी करने में असफ़ल हो रहे हैं।ऐसे में कोरोना केस भारी सँख्या में बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी पिछले दिनों चुनाव आयोग को फटकार लगाई थी।जिसके परिणाम स्वरूप आज शुक्रवार को कोलकाता में चुनाव आयोग ने सख़्त तेवर दिखाते हुए दलों को दिशा निर्देश का पालन करने को कहा है।






















