★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{24 सितंबर को पहली बार मिलेंगे पीएम मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,बाइडन ने कहा पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर ख़ुश हैं}
[पीएम मोदी ने कहा वो क्वाड शिखर सम्मेलन में बाइडन,स्कॉट मॉरिसन और योशिहिदे सुगा के साथ हिस्सा लेंगे]
♂÷भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिकी दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट पाकिस्तान के एयरस्पेस से होकर गुजरेगी. माना जा रहा है कि अफगानिस्तान से बचने के लिए पीएम मोदी के विमान को पाकिस्तान से ले जाया गया है. मोदी के अमेरिका जा रहे विमान के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल करने के लिए भारत ने पाकिस्तान ने मंजूरी मांगी थी, जिसके लिए इस्लामाबाद ने हामी भर दी थी.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिकी दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से 24 सितंबर को मिलेंगे. दोनों के बीच यह मुलाकात वॉशिंगटन में होगी. जनवरी 2021 में जो बाइडेन के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात आमने-सामने होगी.
इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के लिए तीन बार वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था. विदेश मंत्रालय ने बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर में भारत के बर्ताव और अत्याचारों की वजह से हमने भारतीय पीएम मोदी के विमान को पाकिस्तान के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था.
पीएम मोदी आज रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है. राष्ट्रपति बाइडेन के हवाले से जारी बयान में व्हाइट हाउस ने कहा है कि हम पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर खुश हैं.
प्रधानमंत्री ने बताया कि वो क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, ‘ये शिखर सम्मेलन इस साल मार्च में हुए वर्चुअल सम्मेलन के परिणामों को आगे बढ़ाने और भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण के आधार पर भविष्य के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है.






















