★लोलारक दूबे★
★जौनपुर★
{जौनपुर पत्रकार संघ भवन परिसर में संरक्षक ओमप्रकाश सिंह व अध्यक्ष शशिमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण}

♂÷जौनपुर पत्रकार संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार भवन कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। संघ के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह और अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। संघ के सदस्यों के साथ राष्ट्रगान के बाद एक गोष्ठी हुई।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज आजादी के इस पावन पर्व पर हम सबको भारत के नव निर्माण के लिए चल रहे प्रयासों को कलम के जरिए आम जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबको उस गौरवशाली इतिहास की तरफ ले जाता है जिस इतिहास से हमारी आगामी पीढ़ी प्रेरणा लेती रहेगी।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर देश और समाज के लिए कलम के जरिए सत्य लिखे जाने का संकल्प लेना चाहिये। आज समाज के लिए हम सबको अपना कलम से योगदान देने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया इस अवसर पर पत्रकार लोलारक दुबे राम दयाल दिवेदी वीरेंद्र सिंह मनोज उपाध्याय राजेश मौर्य ऋषि सिंह मोहम्मद सादिक सुशील स्वामी आदि लोग मौजूद थे।






















