★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अफगानिस्तान के नांगरहार प्रान्त की ही घटना,IS ने अरबी भाषा मे बयान जारी कर घटना की ली जिम्मेदारी}
[पुलिस ने एक इस्लामिक इस्टेट आतंकी कारी बशर को किया है गिरफ्तार, आईएस इसके पहले भी मीडिया कर्मियों पर करते रहा है हमले]
♂÷आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने अफगानिस्तान में तीन महिला पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
आतंकी संगठन ने हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली है। यह घटना अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत की है, जहां तीन महिला मीडियाकर्मियों की हत्या कर दी गई। गोलीबारी में एक कर्मचारी घायल हो गया,चारों कर्मचारी स्थानीय टीवी चैनल एनिकस में काम करते थे।
आईएस (IS) ने अरबी भाषा में बयान जारी किया है। बयान में इस घटना के पीछे अपने साथियों के होने की बात कूबूला है।
बता दें कि पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आतंकी का नाम क़ारी बसर बताया गया है। दिसंबर 2020 में इसी तरह की घटना में टीवी चैनल एनिकस की एक महिला एंकर और उसके ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी।
ऐसा पहली बार नहीं जब इस्लामिक स्टेट के समूहों ने महिला मीडियाकर्मी की दिनदहाड़े हत्या की है, इससे पहले आइएस ने एनिकास रेडियो टीवी (Enikass Radio & TV) में काम कर रही मलाला माईवंद की हत्या की थी.।नांगरहार के पुलिस प्रमुख जनरल जुमा गुल हेमत ने कहा कि बसर ने हमलों में साइलेंसर के साथ एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया था,जलालाबाद में उसे गिरफतार कर लिया गया।






















