★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरहा गाँव मे काजल व कोमल नामक दलित किशोरी की ज़हर से हुई थी मौत,रोशनी है अस्पताल में भर्ती}
[आईजी लक्ष्मी सिंह ने उन्नाव में प्रेसकांफ्रेस कर कहा कि आरोपी विनय उर्फ़ लंबू व उसके दोस्त राजू ने किशोरियों को नमकीन खिलाने के बाद कीटनाशक मिला पानी पिला दिया जिसमें दो की मौत हो गयी व तीसरी अस्पताल में इलाज़ के लिए है भर्ती]
{मुख्यमंत्री की तरफ़ से मृतका दो किशोरियों के परिजनों को 5-5 लाख की व अस्पताल में भर्ती किशोरी के परिजनों को 2 लाख की मदद दिए जाएंगे,साथ ही मुफ़्त में होगा इलाज कहा डीएम रविन्द्र कुमार ने}
(बुधवार को हुई इस घटना के बाद से ही काँग्रेस, सपा,भीम आर्मी सहित विपक्षी दल योगी सरकार पर थे जमकर हमलावर)
♂÷उन्नाव में दलित बुआ भतीजी किशोरियों काजल (16 वर्ष)व कोमल (12 वर्ष) की जहर से हुई मौत का राजफाश करते हुए पुलिस ने कहा कि यह एक तरफ़ा इश्क़ में आशिक़ ने कीटनाशक पिलाकर हत्या की थी।
मालूम हो कि बुधवार की दोपहर तीन बजे खेत से चारा लेने तीनो किशोरी निकली थी और शाम को साढ़े 6 बजे बदहवास हालत में तीनों परिजनों को खेत मे पड़ी मिली थी।
तब उस दौरान मृतक किशोरी के पिता सूरजपाल ने पुलिस को बताया था कि दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई है, किन्तु पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर कोई निशान न होने की बात के साथ जहर पीने से हुई मौत बताई गई।
दो दलित किशोरी जो कि बुआ व भतीजी लगती थी कि ज़हर पीने के चलते मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों ने अस्पताल पहुँचने पर की थी तो तीसरी सहेली रोशनी (14 वर्ष) की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर इस बहुचर्चित केस की जाँच तेजी से शुरू कर दी थी जिसमें बुधवार की रात में मृतका के पिता व दो भाइयों को भी पूछताछ के लिए उठाया था।जिसका परिणाम रहा कि दो दिन के अंदर ही केस को वर्कआउट करते हुए दोनों आरोपी विनय व राजू को धर दबोचा है।
लखनऊ आईजी लक्ष्मी सिंह ने आज उन्नाव में प्रेसकांफ्रेस में खुलासा करते हुए इस बहुचर्चित घटना के बाबत जानकारी दी कि विनय उर्फ़ लंबू एक किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था व वह उससे व उसकी सहेलियों से मोबाइल नम्बर माँगता था,नम्बर न मिलने पर क्रुद्ध होकर उसने यह हत्याकांड को अंजाम दिया है।
बुधवार को दोपहर बाद तीनों किशोरी खेत मे काम से गयी थी कि वह अपने नाबालिग दोस्त राजू के साथ पहुँचा।उसने तीनो को नमकीन खिलाया फ़िर कीटनाशक मिला पानी जो कि उसने बोतल में लिया था पीने को दिया।जिसके चलते दो किशोरियों की मौत हो गयी और तीसरी किशोरी अस्पताल में भर्ती हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं उससे ही विनय एकतरफा प्यार करता है और मृतक किशोरियों से मोबाइल नम्बर पाने के लिए दबाव बनाता था।
आरोपी विनय उर्फ लंबू व राजू ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतका के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है तो वहीं अस्पताल में भर्ती किशोरी के परिजनों को 2 लाख की मदद दी जाएगी।
साथ ही अस्पताल में भर्ती किशोरी का इलाज मुख्यमंत्री कोष से मुफ़्त में होगा।
मालूम हो कि बुधवार को इस घटना के प्रकाश में आते ही जहाँ गुरुवार को उत्तरप्रदेश मानवाधिकार ने उन्नाव एसपी से दो हफ़्तों में जांच रिपोर्ट तलब की थी तो वही कांग्रेस लीडर राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा गाँधी,सपाध्यक्ष अखिलेश यादव,भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत विपक्षी दल योगी सरकार को घेरते हुए जमकर राजनीतिक तीर छोड़े और सूबे में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगाया था।
आज शुक्रवार को ही दोपहर में कमिश्नर,आईजी,डीएम,एसपी समेत आला अफसरों की मौजूदगी में मृतक किशोरियों के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर शवों को दफ़न किया था।
उधर लखनऊ में डीजीपी हितेन्द्र चन्द्र अवस्थी ने कहा था कि पुलिस टीम सभी पहलुओं से जाँच कर रही है,जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।






















