★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पहले मुझे पसंद नही था मोदी राज अब पसन्द करता हूँ क्योंकि वह पूरे कर रहे वादे, राममंदिर का भी पूरा करे वादा कहा केआरके ने}
[KRK ने कहा अब कोई कश्मीरी लड़की शादी करे तो वहाँ खरीदूँगा बड़ा बंगला]

♂÷राज्यसभा में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 के तहत कई विशेषाधिकार खत्म करने और जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन प्रस्ताव की जानकारी राज्यसभा को दी,इस खबर से देश भर में जश्न का माहौल है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के ताजा हालात पर फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान की प्रतिक्रिया दिलचस्प है।KRK ने ट्वीट में लिखा, “अब अगर कोई खूबसूरत कश्मीरी लड़की मुझसे शादी करने के लिए तैयार हो तो मैं वहां पर एक बड़ा सा बंगला खरीदने के लिए तैयार हूं।
KRK ने लिखा, “चलिए सिर्फ धरती पर मौजूद जन्नत में एक खूबसूरत जिंदगी जीते हैं।
कमाल ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “मुझे मोदी राज पसंद नहीं था, क्योंकि वह अपने वादे पूरे नहीं कर रहे थे,अब वह मुझे पसंद हैं क्योंकि वह अपने वादे पूरे कर रहे हैं और उन्होंने धारा 370 को खत्म किया है।मैं उनसे और प्यार करूंगा अगर वह अपना दूसरा वादा भी पूरा करेंगे राम मंदिर बनवा कर. क्योंकि लोगों ने उन्हें उनके वादों के चलते वोट दिया है।
कमाल ने लिखा, “लोगों को कश्मीर के मामले में मुसलमानों पर शक नहीं करना चाहिए. एक भी मुसलमान धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ नहीं है। मुसलमानों को वहां पर प्रॉपर्टी खरीदने की इजाजत नहीं है। मुसलमानों को कश्मीरी लड़कियों से शादी करने की भी इजाजत नहीं है मतलब ये कि ये कश्मीरी मुसलमान हमें भी पसंद नहीं करते हैं।
कमाल राशिद खान ने पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ करते हुए लिखा, “भारत के पास कभी भी अमित शाह और नरेंद्र मोदी जितना चालाक राजनेता नहीं होगा,दोनों दोस्ती के सच्चे उदाहरण है।
हालांकि लोग कमाल के ट्वीट पर मजे भी ले रहे हैं एक यूजर ने लिखा, कश्मीरी बेगैरतों से शादी नहीं करते।
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “महबूबा मुफ्ती को प्रपोज करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।






















