IMG 20190530 WA0000 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मशहूर एक्ट्रेस कँगना राणावत की बहन रंगोली ने करण जौहर पर लगाया सनसनीखेज आरोप} [केआरके के ट्वीट के जवाब में रंगोली के इस ट्वीट से बॉलीवुड में मच सकती है बहस]
{कँगना ने पहले ही करण जौहर पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लगाए है आरोप}

IMG 20190530 WA0000


♂÷बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच में बहुत पहले से विवाद चल रहा है। बता दें कि कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर ही दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। अब कंगना की बहन ने करण पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। यह ट्वीट रंगोली चन्देल ने किया है।

IMG 20190529 WA0020 1

दरअसल, केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मेरे सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है, ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ। अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे।’
केआरके के इस ट्वीट पर कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि करण जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है।
साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं। लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैचअप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा। कॅरियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे।’

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *