★मुकेश शर्मा★
★भोपाल★
{दर्जन भर शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ स्थानांतरण, आरटीआई के जरिये मांगी गई सूचना फ़िर भी शिक्षा विभाग ने नही दिया जवाब}
♂÷भिण्ड जिले के गोहद विकास खण्ड के अंतर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत घमूरी के ग्राम सिनोर निवासी छविराम शर्मा पुत्र शिव नारायण शर्मा ने अपनी पूरी नौकरी महज सौ गज के दायरे में पूरी कर ली । दर्जन भर शिकायतों के बाद भी शिक्षक का स्थानांतरण क्यों नही हुआ या शिक्षा विभाग द्वारा क्यों नही किया गया ये जांच का मामला है । अभी कुछ रोज पहले जिला शिक्षा अधिकारी भिंड ने विद्यालय बंद पाए जाने को लेकर दिनांक 16/04/2021 को समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । यहां ये बताना आवश्यक है कि बेशक विद्यालय बच्चों के लिए बंद हैं परंतु स्टाफ को निर्धारित समय अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहने के आदेश हैं परंतु अपनी मर्जी के मालिक बने छबिराम शर्मा केवल अपनी मर्जी से नौकरी कर सरकारी पगार प्राप्त कर रहे हैं ।

फिलहाल उक्त शिक्षक पर हेडपंप पर कब्जा कर उसमे सबमर्सिबल मोटर डालकर निजी उपयोग में लेने का मामला सामने आया है जिससे आस पास के रहवासियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस मामले की शिकायत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के के मुख्य अभियंता से की गई है । उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गोहद के अधिकारी ने मौ थाना प्रभारी एवं एसडीएम गोहद को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से हेडपंप को अतिक्रमण मुक्त कराने को लिखा गया है ।
दिनांक 28/8/1984 को बीटीआई भिण्ड से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छबिराम शर्मा की पहली पोस्टिंग 28/8/1984 को ग्रह ग्राम सिनोर गोहद में हुई उसके बाद दिनांक 17/4/2013 को प्रमोशन हुआ तो शिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय छैंकुरी में पोस्टिंग कर दी गई। अब तक कई शिकायतें होचुकी हैं ।,इतना ही नहीं उक्त शिक्षक पर नौकरी और मेडिकल एक साथ दोहरा लाभ लेने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं लेकिन शिक्षक के दवाब या प्रभाव के चलते शिक्षा विभाग नपुंसक क्यों बना हुआ है ? सवाल यह है कि क्या मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग में बैठे आला अधिकारी उक्त शिक्षक के मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही कर पाएंगे या ❓






















