★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मनसुख हिरेन हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आपराधिक जांच विभाग के अधिकारी सुनील माने के शिवसेना कनेक्शन की पूरी जांच होनी चाहिए कहा विधायक अतुल भातखलकर [भातखलकर ने आरोप लगाया कि सुनील माने का शिवसेना से है सम्बंध, उनकी बहन नगरसेवक थी तो बहन के पति भी चार बार रहे शिवसेना से नगरसेवक]
(विधायक ने कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले में भी सुनील माने शिवसेना नेताओं के साथ शामिल रहा है)
♂÷मनसुख हिरेन हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सुनील माने के कई रिश्तेदार शिवसेना में सक्रिय हैं। उनकी बहन और उनके पति शिवसेना के नगरसेवक थे। भाजपा प्रभारी और कांदिवली पूर्व विधायक अतुल भातखलकर ने एनआईए के महानिदेशक को आज एक पत्र लिखकर उक्त मांग की है।
भा तखलकर ने आरोप लगाया कि मनसुख हिरेन को पुलिस अधिकारी तावड़े के रूप में बुलाने के लिए गिरफ्तार किए गए सुनील माने का शिवसेना कनेक्शन है। सुनील माने की बहन गोरेगांव पश्चिम, मुंबई से एक नगरसेवक थी, जबकि सुनील माने की बहन के पति चार बार शिवसेना के नगरसेवक थे। यही नहीं, उस समय नगरसेवक रहे सुनील माने के बहनोई और उनकी बहन के पति ने पात्रा चाली के नागरिकों को उनके घर खाली करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी, जिसमें सुनील माने भी शामिल थे। सुनील माने पीएमसी बैंक घोटाले में लोन पाने वाले शिवसेना नेताओं के साथ भी जुड़े हुए थे। विधायक भातखलकर ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में कहा कि उन्होंने आज एनआईए को पत्र लिखकर सुनील माने के शिवसेना कनेक्शन और अन्य कार्यो की जाँच की जाय, जिससे सच सामने आ सके।






















