★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[नहीं होने दी जाएगी ऑक्सीजन की कमी ,पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए गोरखपुर में प्लांट की जरूरत – रविकिशन]
{पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार जनसेवा में लगी है तो वहीं हमारे डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी व सफाईकर्मी सबके सेवा में दिन रात लगे हैं कहा गोरखपुर सांसद ने}
♂÷ वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप और ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने जिलाधिकारी गोरखपुर को पत्र लिखकर गोरखपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए अपने सांसद निधि से 40 लाख की धनराशि देने का प्रस्ताव दिया हैं।
गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस मानव समाज पर एक बड़ा संकट पड़ा है इससे निपटने के लिए ऑक्सीजन एक बड़ी समस्या के रूप में देश और गोरखपुर के सामने आई है, आज भारत का हर प्रदेश ऑक्सीजन को लेकर के संकट में है सरकार और शासन के स्तर से विभिन्न प्रकार के उपाय ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए किए जा रहे हैं l
इसके बावजूद और अधिक मात्रा में लोगों को सहजता से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकें। इसलिए गोरखपुर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए मैं अपने सांसद निधि से 40 लाख की धनराशि दिया हूं जिसका प्रस्ताव प्रेषित किया है l
सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस समाज पर एक त्रासदी के रूप में सामने आया है जिससे लड़कर के हम जीतेंगे और हम सब इस पूरा नियंत्रण करेंगे l
हम सभी मिलकर सहयोग की भावना के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से शासन और सरकार के निर्देश का पालन करें ,पूरी तत्परता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगुआई में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन सेवा में लगी है।
हमारे डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी पूरी तत्परता से आप सब की सेवा में लगे हैं, इस संकट में हम सब साथ एक दूसरे के खड़े होकर के इस कोरोना को मिटाने का काम करेंगे।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि सरकार और शासन के तरफ से हर जरूरतों का भरपूर इंतजाम है प्रयास जारी है आपाधापी में भी जरूरतमंद लोगों तक सेवा,सुविधाएं पहुंचाने की भरपूर कोशिश हो रही है, लोगों की भी समस्या का समाधान तत्परता से हो रहा है और पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध है, जिसे और बेहतर करने का कार्य चल रहा है।
रवि किशन शुक्ला ने कहा कि कोरोना वायरस मानव समाज पर फिर पलट कर वार किया है जिससे हम पूरी मजबूती से मिलकर लड़ रहे हैं।
गोरखपुर नगर निगम,मेडिकल कॉलेज सरकारी अस्पताल, प्राइवेट हॉस्पिटल के द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं सभी के सहयोग के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने आभार प्रकट किया है l






















