【गज़वा-ए-हिन्द के ख़्वाब के साथ सेना ने अलक़ायदा आतंकी ज़ाकिर मूसा को घर समेत बम से उड़ाया】

【गज़वा-ए-हिन्द के ख़्वाब के साथ सेना ने अलक़ायदा आतंकी ज़ाकिर मूसा को घर समेत बम से उड़ाया】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{इस्लामिक राज क़ायम करने की बात करने वाले “अंसार उल गजवात-ए-हिन्द”आतंकी ‘जाकिर मूसा’ को भी बुरहान वानी वाले जगह पर ही दी मौत,15 लाख इनामिया था मूसा}
[सेना ने एसओजी,42 राष्ट्रीय रायफ़ल और सीआरएफ के साथ मिल अन्जाम दिया ऑपरेशन]
[घाटी में सभी स्कूल-कालेज किये गए बन्द साथ ही मोबाइल इंटरनेट सर्विस हुआ सस्पेंड]
(दुबारा प्रचण्ड बहुमत में लौटने वाले मोदी-शाह की सरकार तेजी से लगी है कश्मीर को आतंकमुक्त करने के अभियान में,सेना है फुल फ्रीहैण्ड)

IMG 20190614 WA0001

♂÷जम्मू कश्मीर में गज़वा -ए-हिन्द इस्लामिक सत्ता क़ायम करने की लड़ाई लड़ रहा कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा को भारतीय सेना ने उस घर समेत बम विस्फ़ोट कर उड़ा डाला जिसमे वह छिपा हुआ था

IMG 20190614 WA0002

एक तरफ देश में मोदी सरकार के वापसी की धूम मची थी और कल शाम को ही अलकायदा का जंगजू बने
,अंसार-उल-गजवात-ए-हिंद के आतंकी कमांडर जाकिर मूसा को भारतीय सेना ने मौत के घाट उतार दिया है।

IMG 20190614 WA0003

दुर्दान्त आतंकी जाकिर मूसा को मारकर सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।भारतीय सेना ने इस्लामिक सत्ता कायम करने के क्रम में लगे गज़वा-ए-हिन्द के ख़्वाब देखने वालों को सख़्त सन्देश देते अपना रौद्र रूप दिखाते हुए हुए आतंकी मूसा को पुलवामा के उसी इलाके में मार गिराया गया है, जहां साल 2016 में सेना ने हिजबुल कमांडर के पोस्टर बॉय आतंकी बुरहान वानी को ढेर किया था।

IMG 20190614 WA0004

कश्मीर में आतंकियो को पैदा करने में अहम भूमिका निभाने वाले कुख्यात आतंकवादी जाकिर मुसा के एनकाउंटर के बाद घाटी में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही घाटी के सभी स्कूलों और कॉलेजों को आज बंद करने के आदेश दिए गये हैं।
11 घंटे तक चले ऑपरेशन में मूसा को आखिरकार रात के करीब 2 बजे मार गिराया गया। इस एनकाउंटर को 42 राष्ट्रीय रायफल, एसओजी और सीआरपीएफ की टीम ने अंजाम दिया है।
मूसा पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया था,उसे भी आतंकी संगठन में आरिफ और आदिल नामक दो आतंकी कमांडरों ने भर्ती किया था। जाकिर ने उन अलगाववादी नेताओं को मारने की धमकी दी थी जो कश्‍मीर को एक राजनीतिक मसला मानते हैं, क्योंकी दुर्दान्त आतंकी जाकिर मूसा का मानना था कि कश्मीर कोई राजनीतिक नहीं बल्कि एक इस्लामिक राज्य स्थापित करने की लड़ाई है।
मूसा त्राल के ददसरा गांव में ही एक घर में छिपा हुआ था, गुरुवार की शाम को जैसे ही सुरक्षाबलों और एसओजी की टीम को खबर मिली सेना ने ऑपरेशन के बीच जाकिर मूसा से सरेंडेर कराने की भी कोशिश की,इसके लिए घर के मालिक को बात के लिए अंदर भी भेजा गया लेकिन जाकिर मूसा ने सरेंडर से इनकार कर दिया और घर में छिपकर ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगा।एसओजी की टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी और कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही,शाम से जब रात हो गई तो सुरक्षाबलों ने सोचा की अँधेरे का फायदा उठा कर जाकिर कहीं भाग न जाए तभी सुरक्षाबलों ने उस पूरे घर को विस्फोटकों से ही उड़ा दिया।
आज शुक्रवार की सुबह 6 बजे सुरक्षाबलों ने उसके शव की पहचान कर ली, मूसा का शव ब्लास्ट किए गए घर के मलबे के नीचे मिला।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *