★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व राजयमन्त्री महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्र ने कहा सीएम योगी ने दुनियां को बताया यूपी नही देखा तो दुनियां नही देखी}
[मुम्बई फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे मिश्र ने दावा किया कि यूपी में चार वर्षों के दौरान बड़े-बड़े फिल्मकार व कलाकार आकर कर रहे हैं शूटिंग]
(दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँचे अमरजीत मिश्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व मन्त्री पर लगाया मुम्बई फिल्मसिटी पर उपेक्षा करने का आरोप)
♂÷महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत ने आज यहां दावा किया कि अपने घोषणा पत्र से 10 गुना अधिक काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार से प्राप्त बदहाल कानून व्यवस्था,स्वयं को असुरक्षित महसूस करती जनता और अंतिम सांसे भर रही प्रदेश की अर्थ व्यवस्था ने उत्तरप्रदेश की वैश्विक पहचान को प्रश्नप्रदेश बना दिया था।ऐसे में योगी ने “यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी” का लैंडमार्क तय किया।
अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को काशी पहुंचे भाजपा नेता श्री मिश्र महाराष्ट्र में उत्तरभारतीयों के गाँव -घर की समस्याओं को हल करने के अलावा उनके स्वाभिमान व सुरक्षा के लिए भी लड़ते रहते हैं।उन्होने कहा कि योगी ने दुनिया भर में यूपी व यूपीवालों की आन,बान व शान को बढाया है।पहले जो लोग यूपी में उद्योग लगाने से डरते थे,अब वे स्वयं यहां आने को लालायित हैं । श्री मिश्र बीएचयू स्थित लालमणि म्युजियम में डॉ सोमा घोष द्वारा याद ए बिस्मिल्लाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।
मुंबई फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि पिछ्ले चार वर्षों में मुंबई के नामचीन फ़िल्म निर्माता व कलाकार बड़े पैमाने पर यूपी में आकर शुटिंग कर रहे हैं।पहले जो लोग एक दो दिन के लिए शुटिंग करने यूपी आते थे,वे योगी सरकार द्वारा बनाए गए फ्रेंडली माहौल की वजह से तीन चार महिने रुक कर स्टार्ट टू ऐंड फ़िल्म की शुटिंग कर रहे हैं।महानायक अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार यूपी में महिनों रुक कर फिल्मों की शुटिंग की।इससे स्थानीय कलाकारों को भी अवसर मिलता है और राजस्व में वृद्धि होती है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि तिग्मांशु धुलिया,सतीश कौशिक,पहलाज निहलानी,बोनी कपूर आदि जैसे प्रतिष्ठित निर्माता निर्देशकों ने पिछ्ले चार वर्षों में कई फ़िल्म यूपी में बनाये हैं।जानकर हैरानी होती है कि बॉलीवुड जिस मुंबई में रहता है उसके मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कभी फ़िल्म उद्योग के संबंध में फ़िल्मकारों से चर्चा नहीं किया,लेकिन फ़िल्म उद्योग से राजस्व में बढ़ोत्तरी हो,स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिले और यूपी फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाए ,इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ़िल्म क्षेत्र के दिग्गजों से कई बार चर्चा की।
भाजपा नेता श्री मिश्र ने कहा कि 521 एकड़ में फैले मुंबई फिल्मसिटी के प्रति उद्धव ठाकरे की वर्तमान सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों की वजह से भी फ़िल्मसिटी की हालत जर्जर होती जा रही है।ऐसे में योगी सरकार की एक हजार एकड़ की प्रस्तावित फिल्मसिटी का आकर्षण स्वाभाविक है।वह दिन दूर नहीं ,जब यूपी फ़िल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र हो जाएगा।






















