★मुलायम सोनी★
★खुटहन(जौनपुर)★
{स्वस्थ रहना है तो बनाये भूमण्डल को हरा भरा कहा वक्ताओं ने व लगाए गए विद्यालय परिसर में पौधे}
[गौतम बुद्ध सक्षम दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान व माँ सावित्री देवी इंटर कालेज में सम्पन्न हुई पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी]
♂÷खुटहन थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध सक्षम दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एवं माँ सावित्री देवी इंटर कालेज मे रविवार को पर्यावरण जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर संबोधित किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रांगण मे सौ पौधो का रोपड़ किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हूए पूर्व प्रधान राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि बृक्ष प्रकृति का श्रृंगार है। हमे स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले भूमंडल को हरा भरा और खुशहाल बनाना है। इसके लिए अधिक से अधिक बृक्ष लगाने की जरूरत है। विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मीकांत भारतीय ने कहा कि आज पर्यावरणीय असंतुलन के कारण वैश्विक स्तर पर बृक्षारोपड़ किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदूषण के चलते वायुमंडल मे गैसीय संतुलन बिगड़ता जा रहा है। आक्सीजन की मात्रा निरंतर गिरती जा रही है। ऐसी ही स्थिति रही तो एक दशक बाद प्राणवायु की मात्रा ही समाप्त हो जायेगी।
उन्होने कहा कि बृक्ष जीवन के लिए सदैव ही लाभकारी होते है। जब वे हरे भरे रहते है तो सुन्दरता और फल देते है। सूख जाने पर ईंधन और इमारती लकड़ी देते है। सबसे अधिक मूल्यवान है कि बृक्ष हमे निःशुल्क प्राणवायु प्रदान करते है। इनके आभाव मे पृथ्वी पर जीवन संभव नही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामप्रेम भारतीय, जयराम मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक महामंत्री बीरेन्द्र प्रताप, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, विश्वनाथ, अरविंद, राधेश्याम यादव, पुष्पा पाल, विनोद, अरविंद आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष कुमार ने किया।