★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{जौनपुर निवासी मुम्बई के बड़े उधोगपति व समाजसेवी ने कोरोना काल में फ़िर आये आगे}
♂÷मुम्बई के बड़े उधोगपति व जौनपुर के मूल निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह इस विपदा काल मे एक बार फ़िर उदारमना रूप से सामने आए हैं।
उन्होंने कोविड मरीजो के इलाज के लिए दो सेमी वेंटिलेटर जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपे।
जनपद में हमेशा समाजसेवा के मामले में अग्रणी रहने वाले उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह रविवार को न्यूजीलैंड की बनी दो सेमी वेंटीलेटर मशीन जिला अस्पताल के लिए मंगवाया जिसे जिला अस्पताल में कोविड-19 के मरीजो की जान बचाने के उपयोग में लाया जाएगा।
जनपद में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ज्ञान प्रकाश सिंह पिछले सप्ताह जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात किए थे। इस दौरान उनके प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी शिवा सिंह में मौजूद थे। रविवार को इस मशीन को डीएम आवास पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को मरीजो के इलाज हेतु सौपा गया।
इस दौरान ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी (शिवा), अरविंद सिंह, रामकृष्ण दुबे, मयंक नारायण, राजेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मिथिलेश त्रिपाठी, संजय गुप्ता, मेजर यादव, मोहम्मद फैजल आदि लोग उपस्थित थे।






















