★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक मंगल प्रताप लोढ़ा ने सरकार पर लगाया सवालिया निशान ‘सनातन पर प्रतिबंध तो रजा अकादमी पर चुप्पी क्यों?}’
[लोढ़ा ने कहा ‘जो हिंदू हित की बात करेगा, देश पर वही राज करेगा’]
♂÷महाराष्ट्र में शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढा ने रजा अकादमी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवराय के महाराष्ट्र का हिंदू आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। जो लोग सनातन संस्था पर प्रतिबंध की बात करते हैं, वे लोग रजा अकादमी के रवैये पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं ? बंगाल में कोई घटना होती है तो पूरे देश में कहीं कुछ नहीं होता लेकिन महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं। यह जुलूस निकालने वाले लोग रजा अकादमी के लोग हैं, जमात के लोग हैं।
लोढा ने कहा कि जिस सनातन संस्था पर प्रतिबंध की बात की जा रही है, यदि गूगल पर उसे सर्च किया जाए तो आरती का चित्र दिखाई देता है जबकि रजा अकादमी को गूगल पर सर्च करने पर शहीद स्तंभ पर लात मारने की तस्वीर दिखती है।
विधानसभा सदस्य लोढा ने सवाल किया कि उस रजा अकादमी को संरक्षण देने का काम किसने किया ? उन्होंने कहा कि १९९२ में मुंबई में हुए बम विस्फोट में लगभग २५० निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। अदालत ने जब दोषियों को सजा सुनाई तो इस फैसले पर खुश होने के बजाय दोषियों के पक्ष में राष्ट्रपति को पत्र लिखने वाले लोग भी आज इस सदन में मौजूद हैं। उस पत्र में १२ लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। पहले उन्हें सदन से बाहर निकालिए, उसके बाद सनातन संस्था पर प्रतिबंध की बात करिए। विपक्ष के कोलाहल मचाने पर लोढा ने उन पर बरसते हुए कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, देश पर वही राज करेगा।
मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन हेतु संख्या आदि के नियम लादे जाते हैं। ये साल में एक बार ही होता है। लेकिन नमाज के नाम पर हर शुक्रवार पूरी सड़क को रोक कर वहां नमाज अदा की जाती है। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा, देश बचेगा तो आप और हम बचेंगे। जो कश्मीर में हुआ, जो बंगाल में हुआ, वो सब महाराष्ट्र में न होने पाए। लोढा ने कहा कि एक समय ऐसा था कि मछली के व्यवसाय में कोली समुदाय की महिलाएं ज्यादा थीं लेकिन आज तस्वीर बदल गई है। अब मुंबई के १५ से ज्यादा व्यवसाय को जाति विशेष और धर्म विशेष के लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया है। आने वाले दिनों में मुंबई में संस्कृति और धर्म की रक्षा कैसे हो, इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड की हजारों एकड़ जमीन लोगों ने हथिया ली है।
विधायक लोढा ने इस संदर्भ में एक समिति स्थापित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि १०,००० से ज्यादा एकड़ वक्फ बोर्ड की जमीन लोगों ने हथिया ली है। मंदिरों में चैरिटी कमिश्नर के नाम पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। मंदिर कमिटी को छोटी-छोटी बात के लिए वहां कई बार जाना पड़ता है। वक्फ बोर्ड पर क्या नियंत्रण है? कई सालों से वक्फ बोर्ड की न कमिटी है और न ही अध्यक्ष है। लोढा ने निवेदन किया कि वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर पिछले १५ सालों में जितने घोटाले हुए है, उसकी जांच के लिए एक कमिटी बनाई जाए।
विधायक मंगल प्रभात लोढा ने मांग की कि एसआरए के अंतर्गत बनने वाली नई इमारतों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती अतः उस तरह की इमारतों में पहले से ही जगह कम होती है। वहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था का भी प्रावधान होना चाहिए।






















