★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{जूनियर महिला बॉलीबाल टीम के कोच ने बताया कि महजबीन हकीमी नाम की स्टार खिलाड़ी को अक्टूबर के शुरुआत में मारा गया}
[अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज़ होते ही कई महिला खिलाड़ियों ने छोड़ा देश तो कइयों को मारा गया]
♂÷अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से ही हाहाकार मचा हुआ है। कई हफ्तों बीतने के बाद अब तालिबान की सत्ता का बुरा प्रभाव खेल जगत पर भी पड़ने लगा है। यहां से एक और बड़ी हैरान करने वाली खबर आई है। अफगानिस्तान की जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम की खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया गया। इस हैवानी करतूत के बारे में जूनियर महिला नेशनल टीम के कोच ने जानकारी दी।
जूनियर महिला वॉलीबॉल टीम के कोच ने खिलाड़ी का सिर कलम किए जाने की वारदात के बारे में बताते हुए कहा कि महजबीन हकीमी नाम की महिला खिलाड़ी को अक्टूबर के शुरुआत में तालिबान ने मार दिया। महिला खिलाड़ी के परिवार वालों को भी कुछ बोलने से मना कर दिया और परिजनों को धमकी देकर चुप करा दिया।
बता दें, इससे पहले अफगानिस्तान में जब राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार थी, तो उससे पहले महजबीन ने राजधानी काबुल के लोकल क्लब में भाग लिया था। उस दौरान वह महिला खिलाड़ी क्लब की स्टार खिलाड़ी थी।
तालिबान द्वारा किए गए इस हैवानी कृत्य की तस्वीरे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ‘कुछ ही प्लेयर देश में रह गए थे’ इस पर बात करते हुए टीम के कोच के अनुसार, अगस्त में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया था, तो टीम की एक-दो सदस्य ही देश से बाहर निकल पाई थी। उस बीच महजबीन बाहर नहीं निकल पाई थी। जिसका खामियाजा उसे अपनी मौत से चुकाना पड़ा।
अफगान में तालिबान के शासन करने के बाद से महिलाओं की हिस्सेदारी सत्ता में पूरी तरह से खत्म कर दी गई। स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाली महिलाओं पर तरह तरह की पाबंदियों थोप दी गई। नौकरी में लड़कियों को काम करने को लेकर प्रतिबंधों में जकड़ दिया गया। वहीं अब खेल संकट से बुरी तरह से अफगानिस्तान तबाह हो चुका






















