★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{विस नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस,विप नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर,प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल,मुम्बई अध्यक्ष मंगल प्रताप लोढ़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह समेत तमाम दिग्गज होंगे शामिल}
♂÷वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर बीजेपी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं जिसमें पार्टी के दिग्गज़ों की उपस्थिति रहेगी।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रकांतदादा पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस,विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर,मुम्बई अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक आशीष शेलार, राष्ट्रीय सचिव पंकजताई मुंडे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले, प्रो देवयानी फरांडे, विधायक अतुल सावे आदि शामिल होंगे.
मुम्बई में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, मुंबई अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक आशीष शेलार, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह।
पुणे में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रकांतदादा पाटिल, नागपुर में प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रपुर में वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन जलगांव में , शेगांव में होने वाले कार्यक्रम में संजय कुटे शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव पंकजताई मुंडे, विधायक देवयानी फरांडे, विधायक बालासाहेब सनप, विधायक तानाजी मुटकुले, विधायक अतुल सावे, वरिष्ठ नेता विधायक हरिभाऊ बागड़े,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा ताई खापरे शामिल होंगी.
राज्य आध्यात्मिक मोर्चा के संयोजक आचार्य तुषार भोसले ने बताया कि राज्य के 50 संतों के साथ वाराणसी के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे.






















